फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Special campaign will be run to increase the attendance of children, target of 10 percent increase

UP News : बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, 10 फीसदी वृद्धि का लक्ष्य

Fri, 10 Nov 2023 10:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Nov 2023 10:29 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग प्रदेश के विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत विद्यालयों में बच्चों की औसत उपस्थिति को 10 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य सभी बीएसए को दिया गया है।

विज्ञापन
UP News: Special campaign will be run to increase the attendance of children, target of 10 percent increase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग प्रदेश के विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत विद्यालयों में बच्चों की औसत उपस्थिति को 10 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य सभी बीएसए को दिया गया है। ताकि निपुण भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इसके लिए सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इसके तहत सभी डायट प्राचार्य, बीएसए, बीईओ, मेंटर व शिक्षकों से कहा गया है कि वह बच्चों के स्कूल में नियमित उपस्थिति के महत्व को उजागर करें। इसके लिए नियमित अनुश्रवण व अभिभावकों से संपर्क करें। उपस्थिति बढ़ाने के लिये बहु-आयामी रणनीति अपनाएं ताकि उनका शैक्षिक उपलब्धि स्तर भी बढ़ाया जा सके। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा है कि बच्चों की कम उपस्थिति के मूल कारणों का विश्लेषण करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षक व बच्चों के बीच आत्मीय संबंध विकसित करें। निरीक्षण व अनुश्रवण के माध्यम से उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। आउटरीच प्रोग्राम के अंतर्गत अभिभावकों/ ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक, घर भ्रमण व शिक्षा चौपाल का आयोजन करें। उन्हें डीबीटी के लाभ, पढ़ाई के लाभ के बारे में अवगत कराएं। अगर बच्चे अपने भाई-बहन की देखभाल में लगे हैं तो उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed