{"_id":"6731ccb615ce4e441600265e","slug":"up-news-sp-targets-bjp-by-posterwar-in-uttar-pradesh-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पोस्टर के सहारे भाजपा पर हमलावर सपा, कहा- अब अली भी है, बजरंगबली भी हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पोस्टर के सहारे भाजपा पर हमलावर सपा, कहा- अब अली भी है, बजरंगबली भी हैं
Mon, 11 Nov 2024 02:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:53 PM IST
सार
यूपी में उपचुनाव के लिए जारी प्रचार के दौरान सपा भाजपा सरकार पर पोस्टर के जरिए हमला कर रही है। सोमवार को सपा कार्यालय के बाहर लगा एक और पोस्टर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में 20 नवंबर को नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इसे लेकर सपा और भाजपा दोनों एक-दूसरे पर हमलावर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव घूम-घूमकर प्रचार कर रहे हैं। इस बीच दोनों दलों के बीच वार-पलटवार भी जारी है। सपा नेता पोस्टर के जरिए संदेश देकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को सपा कार्यालय के बाहर लगा एक और पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर पर लिखा हुआ है कि अली भी है, बजरंगजबली भी है संग पीडीए के एकता की टोली भी है जिसे देख विरोधियों में मच गई खलबली भी है। यह पोस्टर सपा के प्रवक्ता अभिषेक वाजपेई ने लगाया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पहले दोस्ती...फिर की शादी, ससुराल में पहले दिन ही दुल्हन ने कर दिया कांड; परिजन लगा रहे थाने के चक्कर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: ...तो भारत की धरती छोड़ देता शूटर, एसटीएफ ने बॉर्डर पर दबोचा; पूछताछ में उगले कई राज
बता दें कि कांग्रेस के मैदान से हट जाने के बाद अब मुकाबला सीधे सपा और भाजपा के बीच है। दोनों दलों के नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। हालांकि, कुछ सीटों पर बसपा मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है।
इन चुनाव का सरकार की सेहत पर भले ही असर न पड़े पर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं का रुझान जरूर तय करेगा। यही कारण है कि सपा व भाजपा ने सीटों की स्थिति के आधार पर प्रभारी व सह प्रभारी तय किए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून-व्यवस्था को लेकर सपा पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, सपा अध्यक्ष का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उपचुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।