फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bride fled from her in-laws house on first day with cash and jewellery In Barabanki

UP News: पहले दोस्ती...फिर की शादी, ससुराल में पहले दिन ही दुल्हन ने कर दिया कांड; परिजन लगा रहे थाने के चक्कर

Mon, 11 Nov 2024 01:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 01:26 PM IST
सार

युवती ने पहले युवक से दोस्ती की। फिर उसके साथ शादी कर ली। ससुराल आने के बाद पहले दिन ही नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। परिजन थाने के चक्कर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
bride fled from her in-laws house on first day with cash and jewellery In Barabanki
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में एक युवक ने मध्य प्रदेश में एक युवती से प्रेम-प्रसंग के बाद शादी की थी। परिजनों के साथ ससुराल पहुंची दुल्हन लाखों की नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई। युवक को एक केस में जेल भिजवा दिया। अब युवक के भाई ने अदालत का दरवाजा खटखटाया तो युवती समेत तीन पर धोखधड़ी व चोरी का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सरसंडा गांव का है। गांव निवासी गिरधर गोपाल ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसका छोटा भाई भूपेंद्र शुक्ला कुछ माह पूर्व मध्य प्रदेश के सिंधी में काम करने के लिए गया था। वहां उसकी प्रिया नामक युवती से दोस्ती हो गई। 22 अप्रैल को युवती व उसके भाई भूपेंद्र ने लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: ...तो भारत की धरती छोड़ देता शूटर, एसटीएफ ने बॉर्डर पर दबोचा; पूछताछ में उगले कई राज

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठे केस में जेल भिजवा दिया

आठ मई को प्रिया अपने भाई अमन व पिता अरविंद के साथ सरसंडा पहुंची। रात में रुकने के बाद भोर में तीनों लापता हो गए। गिरधर गोपाल का आरोप है कि तीनों एक लाख रुपये व दो-तीन लाख के जेवर भी चोरी कर ले गए। काफी तलाश के बाद जब भाई के साथ सिंधी मध्य प्रदेश पहुंचे तो युवक को झूठे केस में जेल भिजवा दिया।


यह भी पढ़ेंः- UP News: हिरासत में तीसरी मंजिल से कूदा युवक... गंभीर घायल, चोरी का सामान बरामद करने ले गई थी पुलिस

अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

वहां से वापस आने के बाद मोहम्मदपुर खाला पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएचओ अनिल सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed