फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Passengers will get app service in 14 cities of the state including Lucknow, new 'Chalo App' will tell the location of city buses like a train to the passengers

UP News : लखनऊ समेत प्रदेश के 14 शहरों में यात्रियों को मिलेगी एप की सेवा, यात्रियों को ट्रेन की तरह सिटी बसों का लोकेशन बताएगा नया ‘चलो एप’

Mon, 18 Jul 2022 09:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Jul 2022 09:12 PM IST
सार

इस एप के माध्यम से नागरिक ट्रेन की तरह शहरों में चलने वाली सिटी बसों के लोकेशन, स्टापेज, रूट और समय सारिणी जैसी जानकारी अपने मोबाइल पर ही पा सकेंगे।

विज्ञापन
UP News : Passengers will get app service in 14 cities of the state including Lucknow, new 'Chalo App' will tell the location of city buses like a train to the passengers

विस्तार

शहरों में सिटी बसों से यात्रा करना अब अधिक आसान होने जा रहा है। इसके लिए ट्रेनों की जानकारी के लिए रेलवे द्वारा संचालित एप की तर्ज अब प्रदेश सरकार भी एक ‘एप’ लांच करने का जा रही है। इस एप को ‘चलो एप’ नाम दिया गया है। इस एप के माध्यम से नागरिक ट्रेन की तरह शहरों में चलने वाली सिटी बसों के लोकेशन, स्टापेज, रूट और समय सारिणी जैसी जानकारी अपने मोबाइल पर ही पा सकेंगे। इस एप को बनाने के लिए विभाग ने मोबिलिटी प्रा. लि, के साथ एमओयू किया है। इस एप की सेवा प्रदेश के 14 शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट केतौर पर इस सेवा की शुरूआत किया जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल प्रदेश के बड़े शहरों में करीब 40 प्रतिशत नागरिक सार्वजनिक परिवहन सेवा के माध्यम से ही यात्रा करते हैं। इसके मद्देनदर ही नगर विकास विभाग के नगरीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के विभन्न शहरों में सिटी बसों का संचालन कर रहा है। संचालित होने वाले बसों में डीजल, सीएनजी के अलावा इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। नगरीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा इस समय 1200 से अधिक सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहरी नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से ही नया प्रयोग किया जा रहा है। जिसके तहत ‘चलो एप’ लांच करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री जल्द ही इस एप को लांच करेंगे।
विज्ञापन


सबसे पहले लखनऊ में शुरू होगा एप
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस एप का परीक्षण लखनऊ में शुरू हो चुका है। पहले चरण में लखनऊ में संचालित बसों के नंबर को एप पर ‘सिंक्रोनाइज’ करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। जबकि दूसरे चरण में वाराणसी और गोरखपुर और इसके बाद आगरा, मथुरा, प्रयागराज और मेरठ में संचालित बसों के डिटेल को एप से जोड़ा जाएगा। इस एप की सुविधा लखनऊ समेत प्रदेश के कुल 14 शहरों में उपलब्ध होगा। इनमें बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, गाजियाबाद, कानपुर, शाहजहांपुर व झांसी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एप केजरिए मिलेगी ये सुविधाएं
स्मार्ट फोन में इस एप को डाउनलोड करने के बाद कोई भी नागरिक सिटी बसों के संचालन के संबंध में जानकारी ले पाएगा। स्टाप खड़ा व्यक्ति बसों के आने का रियल टाइम पता कर पायेगा। एप के माध्यम से कोई भी यात्री अपने घर के समीप बस स्टैंट पर आने वाली बसों की टाइम, बस नंबर, बस के चलने के मार्ग आदि जानकारी पा सकेगा। एप के जरिए यात्रा से संबंधित बस की ‘लाइव लोकेशन’ का भी पता लगाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed