फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Not a single voter turned up during voter revision; 392 names deleted, only one new vote added

UP News: वोटर पुनरीक्षण के दौरान नहीं पहुंचा एक भी मतदाता, 392 नाम कटे, सिर्फ एक नया वोट जुड़ा

Sun, 11 Jan 2026 02:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Jan 2026 02:29 PM IST
सार

लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव के एक बूथ में सुबह से कोई मतदाता नहीं पहुंचा। बीएलओ ने मीडिया को सूची की जानकारी दी।

विज्ञापन
UP News: Not a single voter turned up during voter revision; 392 names deleted, only one new vote added
मलिहाबाद क्षेत्र के गांव का एक बूथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ागांव में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 429 की बीएलओ राधा पांडे ने बताया रविवार को दिन भर में एक भी वोटर उपस्थित नहीं हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान कुल 256 नाम मतदाता सूची से हटाए गए, जिनमें लापता, गांव छोड़ चुके लोग, मृतक तथा शादीशुदा लड़कियां शामिल हैं। इनमें करीब 80 नाम डबल पाए गए, जिन्हें काटा गया।
विज्ञापन


वहीं, बूथ संख्या 431 की बीएलओ कृष्णा कुमारी वर्मा ने बताया सुबह से कोई भी वोटर नहीं आया जबकि सभी को पहले से सूचना दी गई थी। यहां शादीशुदा लड़कियों, मृतकों और गांव से जा चुके लोगों सहित लगभग 136 नाम हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बूथ पर केवल एक नया वोटर पहली बार मतदाता के रूप में जोड़ा गया। बीएलओ राधा पांडे और कृष्णा कुमारी ने बताया बूथ संख्या 430 के बीएलओ ने अब तक जॉइनिंग नहीं की है। इसी कारण वह बूथ पर उपस्थित नहीं हो सके।

Trending Videos

चिनहट बाजार के बूथों पर 1443 मतदाताओं के नाम कटे, मृतक व पता शिफ्टिंग बने कारण

UP News: Not a single voter turned up during voter revision; 392 names deleted, only one new vote added

बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुरेश से मिली जानकारी के अनुसार चिनहट बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 405, 406, 407 और 408 के अंतर्गत कुल 3609 मतदाता पंजीकृत थे।

जांच एवं सत्यापन के बाद इनमें से 1443 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। 

बीएलओ सुरेश ने बताया कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के प्रमुख कारणों में मतदाता का निधन हो जाना, पता परिवर्तन (शिफ्टिंग) तथा डबल प्रविष्टि शामिल है। मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

सरोजनीनगर की 249 बूथ संख्या 278 हुई

UP News: Not a single voter turned up during voter revision; 392 names deleted, only one new vote added
सरोजनीनगर विकासखंड के बंथरा ग्राम पंचायत में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बूथ संख्या पहले 249 थी। अब बूथ संख्या 278 हो गई है जिसमें कुल 1343 मतदाता थे।

इस दौरान 442 मतदाताओं का नाम हटाया गया है। रविवार को सात मतदाता आए हुए थे। अभी भी हमारे पास फार्म उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed