Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Six-year-old girl dies at KGMU; family members pleaded with folded hands, but no doctor came to attend to

यूपी: केजीएमयू में छह साल की बच्ची की मौत, परिजन हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे, देखने नहीं आए डॉक्टर; हंगामा

Tue, 03 Nov 2026 06:54 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 03 Nov 2026 06:54 PM IST
सार

लखनऊ के केजीएमयू में छह वर्षीय आरोही साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वेंटिलेटर से हटाकर सामान्य वार्ड में भर्ती करने के बाद बच्ची को ऑक्सीजन नहीं मिली। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने समय से नहीं देखा। हंगामे के बाद पुलिस पहुंची। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
UP: Six-year-old girl dies at KGMU; family members pleaded with folded hands, but no doctor came to attend to
केजीएमयू में छह साल की बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केजीएमयू के बाल रोग विभाग में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह बच्ची की मौत हो गई। नाराज परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया है कि आईसीयू वेंटिलेटर से हटाकर बच्ची को सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया। वहां ऑक्सीजन तक की व्यवस्था नहीं थी। सांस लेने में दिक्कत होने पर इलाज के अभाव में बच्ची की सांसें थम गईं।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत कराया। गोमतीनगर विकल्प खंड निवासी आरोही साहू (6 वर्ष)को जीबीएस (गिलियन-बैरे सिंड्रोम) की परेशानी थी। यह एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। पिता बैज नाथ साहू ने बताया कि बेटी की 27 सितंबर को हालत बिगड़ गई थी। 
विज्ञापन


बेटी को लेकर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के चौथे तल पर लेकर पहुंचे। यहां पर घंटों इंतजार के बाद बच्ची को भर्ती किया गया। करीब एक माह 10 दिन बाद आरोही को वेंटिलेटर से हटाकर बाल रोग विभाग में शिफ्ट किया गया। यहां यहां बच्ची को आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती किया। इलाज के बाद से सेहत में कुछ सुधार हुआ था। इसी दौरान डॉक्टरों ने बच्ची का वेंटिलेटर हटाकर सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया। आरोप हैं कि यहां ऑक्सीजन तक का बंदोबस्त नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन







 

Trending Videos

हाथ जोड़कर बच्ची को बचाने की फरियाद करते रहे

नतीजतन बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिवारीजनों ने डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को मरीज की बिगड़ती हालत की जानकारी दी। लेकिन डॉक्टर व कर्मचारियों ने बच्ची को देखने तक की जहमत नहीं उठाई। उसकी सांसें उखड़ने लगीं। परिवारीजन डॉक्टरों के सामने हाथ जोड़कर बच्ची को बचाने की फरियाद करते रहे। 

परेशान हाल परिवारीजनों को गिड़गिड़ाता देखने के बाद भी डॉक्टर नहीं पसीजे। आखिर में आरोही की सांसें थम गईं। नाराज परिवारीजनों ने वार्ड में हंगामा किया। सुनवाई न होने पर परिवारीजनों ने 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। अभिषेक साहू का आरोप है कि पुलिस ने भी डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ पर कोई कार्रवाई नहीं की।

सांस की नली में खाना जाने की आशंका

इलाज करने वाले डॉक्टर ने आशंका जताई कि रात में खाना खिलाने के बाद बच्ची लेटी हुई थी। इस दौरान उसे उल्टी हुई होगी और खाने का कुछ हिस्सा सांस की नली में चला गया होगा। सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed