फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Amit Shah not CM Yogi who performs the ceremonial coronation of Ram Lalla.

अयोध्या में दीपोत्सव : महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में नजर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, करेंगे रामलला का राजतिलक

Tue, 03 Nov 2026 06:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 03 Nov 2026 06:51 PM IST
सार

सात नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। अब तक यह परंपरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निभाते रहे हैं।

विज्ञापन
Amit Shah not CM Yogi who performs the ceremonial coronation of Ram Lalla.
गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर त्रेतायुग की दिव्य आभा को साकार करने की तैयारी में है। दीपों की कतारों के बीच इस बार दीपोत्सव का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सात नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। अब तक यह परंपरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निभाते रहे हैं, लेकिन इस बार गृहमंत्री रामलला और माता सीता का राजतिलक कर उनकी आरती उतारेंगे। आयोजन को त्रेतायुगीन स्वरूप देने के लिए पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकॉप्टर से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों को लाने की तैयारी है।

विज्ञापन


दीपोत्सव की आभा केवल राम की पैड़ी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरी अयोध्या दीपों और रोशनी के उजास में नहाएगी। राम की पैड़ी के आसपास के भवनों को एक रंग में सजाया जा रहा है। सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभों से लेकर पुलों, गलियों, मोहल्लों, चौराहों, घाटों और मठ-मंदिरों तक विद्युत सजावट की जा रही है। शहर के पार्क में भव्य रामदरबार आकार ले रहा है। यहां प्रभु श्रीराम माता सीता, अनुजों और हनुमानजी के साथ विराजेंगे। रामदरबार के सामने ही अतिथियों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित विशिष्ट अतिथियों और संत-धर्माचार्यों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी: अखिलेश बोले- रद्द करें कार्यक्रम, अब सच्चे सनातनी लिखेंगे पर्ची
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में मेयर ने लगाया बड़ा आरोप; डिप्टी सीएम बोले- कुछ लोग आम जनता को परेशान कर रहे


5100 बातियों से जगमग होगा सरयू तट
- दीपोत्सव की सबसे आकर्षक झलक सरयू तट पर दिखाई देगी। यहां गृहमंत्री अमित शाह 5100 बातियों से महाआरती करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहेंगी। आरती के लिए 30 गुणे 20 वर्गफीट का मंच तैयार किया जा रहा है। इसी मंच से गृहमंत्री आतिशबाजी का विहंगम दृश्य भी देखेंगे। सरयू की लहरों पर दीपों का प्रतिबिंब और आकाश में आतिशबाजी की रंगीन छटा दीपोत्सव की भव्यता को नया आयाम देगी। 2147 अर्चकों व बटुकों की ओर से सरयू की महाआरती की जाएगी।

Trending Videos

चौराहों पर एलईडी से घर-घर पहुंचेगा दीपोत्सव का नजारा

दीपोत्सव की भव्यता का साक्षी केवल आयोजन स्थल पर पहुंचने वाला व्यक्ति ही नहीं होगा। शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर आयोजन का सीधा प्रसारण दिखाने की तैयारी है। कमिश्नर नवदीप रिणवा और डीएम नितीश कुमार के अनुसार रामघाट, कारसेवकपुरम, दंतधावनकुंड, टेढ़ी बाजार, उदया, रानोपाली, अशफी भवन, छोटी छावनी, हनुमानगढ़ी, बेनीगंज, साहबगंज, रीडगंज, गुदड़ी बाजार, चौक बाजार, फतेहगंज, मकबरा, नाका चुंगी, प्रयागराज रोड, रायबरेली रोड, देवकाली बाईपास, देवकाली तिराहा, पुष्पराज चौराहा, सिविल लाइन और गांधी पार्क सहित प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएंगी। अयोध्या कैंट के हनुमानगढ़ी चौराहे पर भी स्क्रीन लगाई जाएगी। कई स्थानों पर स्थायी एलईडी स्क्रीन भी स्थापित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed