Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Akhilesh lashes out at Dhirendra Shastri; Yogi’s major gift for Diwali; the unique truth beh

UP Big News: धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के अखिलेश, दीपावली पर योगी का बड़ा तोहफा; चक्रवातों के नामकरण का अनोखा सच

Tue, 03 Nov 2026 05:31 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 03 Nov 2026 05:31 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News Akhilesh lashes out at Dhirendra Shastri; Yogi’s major gift for Diwali; the unique truth beh
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

UP Big News Akhilesh lashes out at Dhirendra Shastri; Yogi’s major gift for Diwali; the unique truth beh
धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के अखिलेश - फोटो : अमर उजाला

धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी, अखिलेश बोले- रद्द करें कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भगवान कृष्ण और भगवान राम के पिता को लेकर कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके कहने पर ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं।  अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा, “ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया, अब भगवान राम के पिता के बारे में अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Akhilesh lashes out at Dhirendra Shastri; Yogi’s major gift for Diwali; the unique truth beh
दीपावली पर सीएम का बड़ा तोहफा - फोटो : अमर उजाला।

दीपावली पर सीएम का बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में सीएम योगी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थियों के आधार-प्रमाणित बैंक खातों में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेंगे। इस योजना से उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Akhilesh lashes out at Dhirendra Shastri; Yogi’s major gift for Diwali; the unique truth beh
बरेली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

जेपी नड्डा बोले- जीते तो होशियार, हारे तो चुनाव आयोग पर सवाल

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर चुनाव आयोग और ईवीएम की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुनाव हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग को बदनाम करने लगते हैं। चुनाव जीतने पर अपनी योग्यता का दावा करते हैं और हारने पर व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र देश के नागरिक चलाएंगे, घुसपैठिए नहीं। घुसपैठियों के पक्ष में खड़े होने वालों को जनता नकार देगी। वह मंगलवार को बरेली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh lashes out at Dhirendra Shastri; Yogi’s major gift for Diwali; the unique truth beh
चक्रवातों के नामकरण की दिलचस्प कहानी - फोटो : अमर उजाला

चक्रवातों के नामकरण की दिलचस्प कहानी, पत्नियों और राजनेताओं के नाम पर रखे जाते थे तूफानों के नाम

समुद्र में उठने वाले चक्रवाती तूफान का नाम अर्नब हो या मुरासु, इनके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। नामकरण के सौ साल के इतिहास में कभी मौसम विज्ञानी नाराजगी जताने के लिए तूफानों के नाम राजनेताओं पर रखते थे, तो कभी अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के नाम पर।

उत्तर हिंद महासागर में अब 13 देशों की साझा सूची से चक्रवातों के नाम तय होते हैं। इस सूची में हर नाम का अपना अर्थ और पहचान है। मसलन, नए उठ रहे चक्रवात के लिए भारत का दिया ''मुरासु'' नाम तमिल भाषा में नगाड़े को कहते हैं, जबकि बांग्लादेश के दिए नाम अर्णब का अर्थ समुद्र है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh lashes out at Dhirendra Shastri; Yogi’s major gift for Diwali; the unique truth beh
azam khan - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा नेता आजम खां की पत्नी, दोनों बेटे और बहन भी शामिल हैं। ऐसे में ईडी की कार्रवाई आगे बढ़ने पर आजम परिवार की मुसीबत और बढ़ सकती है।

ईडी की ओर से 13 अक्तूबर को अजीम नगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जाैहर ट्रस्ट को शामिल किया गया है जिसके माध्यम से यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया गया है। निजी विश्वविद्यालय में सरकारी धन का उपयोग हो या फर्जी फर्मों से चंदा लेने की बात, सब कुछ इसी ट्रस्ट के जरिये किया गया है। ऐसे में ट्रस्ट में शामिल सभी सदस्यों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed