फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Preparations for Deepotsav: Health Department on alert; 60 beds to be reserved in hospitals

दीपोत्सव की तैयारी: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में आरक्षित होंगे 60 बेड

Tue, 03 Nov 2026 07:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 03 Nov 2026 07:03 PM IST
सार

दीपोत्सव में गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वीवीआईपी और वीआईपी के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में 20-20 तथा श्रीराम अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Preparations for Deepotsav: Health Department on alert; 60 beds to be reserved in hospitals
दीपोत्सव की तैयारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपोत्सव के दौरान वीवीआईपी गतिविधियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के तीन अस्पतालों में 60 बेड आरक्षित किए गए हैं। मेला क्षेत्र में 15 स्थानों पर अस्थायी उपचार केंद्र बनाए जाएंगे। यहां 24 घंटे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


पांच से आठ नवंबर तक प्रस्तावित दीपोत्सव में गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वीवीआईपी और वीआईपी के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में 20-20 तथा श्रीराम अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम, पक्काघाट, लता मंगेशकर चौक, साकेत पेट्रोल पंप, हनुमान गुफा, श्रीरामजन्मभूमि निकास द्वार व पीएफसी, दशरथ महल, रेलवे स्टेशन, कारसेवकपुरम, नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अंतरराष्ट्रीय बस स्टेशन सहित 15 स्थानों पर उपचार केंद्र बनेंगे। पक्काघाट पर आठ बेड का अस्थायी अस्पताल भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी, कारसेवकपुरम, कनक भवन, श्रीरामजन्मभूमि परकोटा, नागेश्वरनाथ, नयाघाट, साकेत पेट्रोल पंप, वीणा चौराहा, हनुमान गुफा और कंट्रोल रूम पर एक-एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। अन्य जिलों से भी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मांगे गए हैं। डॉ. देवेंद्र कुमार, सीएमओ ने बताया कि उपचार केंद्रों पर तीन शिफ्टों में स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगेगी। कंट्रोल रूम से व्यवस्थाओं की निगरानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed