फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Free travel facility for women in all buses of Transport Corporation in Rakshabandhan

UP News : रक्षाबंधन में परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा

Mon, 28 Aug 2023 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Aug 2023 08:04 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर छह दिवसीय बस संचालन पर प्रतिदिन के अनुसार भत्ता 250 से लेक 300 रुपये और छह दिनों में हजार से बारह सौ रुपये एकमुश्त प्रदान किया जाएगा। इस दौरान अधिक से अधिक बस संचालन करके लोगों को बसों की सुविधा मुहैया कराना होगा।

विज्ञापन
UP News : Free travel facility for women in all buses of Transport Corporation in Rakshabandhan
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में यूपी रोडवेज और सिटी बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं की यात्रा निशुल्क करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद निश्चित समयावधि में प्रदेश में कहीं भी जाने के लिए महिलाओं को रोड़वेज टिकट नहीं लेना होगा, जबकि सिटी के अंदर भी सिटी बसों में उनका किराया देय नहीं होगा। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद परिवहन निगम और नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


विभागों की ओर से निर्देश जारी
परिवहन निगम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है की विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर परिवहन निगम की समस्त बसों में महिलाओं को दिनांक 29 अगस्त की रात 12:00 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने का शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है। परिवहन निगम की समस्त बसों में इस दौरान महिलाओं को किराया देय नहीं होगा। 
विज्ञापन


इस सुविधा का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिले इसके लिए प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। वहीं नगरीय परिवहन निदेशालय ने भी निर्देश दिया गया है कि प्रदेश के प्रमुख शहरों (लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, झाँसी, बरेली, गोरखपुर, शाहजहाँपुर, आगरा एवं मथुरा-वृन्दावन) में एसपीवी के माध्यम से संचालित की जा रही नगरीय बसों में रक्षाबन्धन पर्व पर 29.08.2023 की रात्रि 12:00 बजे से 31.08.2023 की रात्रि 12:00 बजे तक महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर बस ड्राइवर व कंडक्टरों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता
रक्षाबंधन पर रोडवेज के बस ड्राइवरों व कंडक्टरों को प्रत्साहन भत्ता प्रदान किया जाएगा। भत्ता 29 अगस्त से तीन सितंबर के बीच तय किलोमीटर से अधिक बस संचालन पर दिया जाएगा। रक्षाबंधन पर छह दिवसीय बस संचालन पर प्रतिदिन के अनुसार भत्ता 250 से लेक 300 रुपये और छह दिनों में हजार से बारह सौ रुपये एकमुश्त प्रदान किया जाएगा। इस दौरान अधिक से अधिक बस संचालन करके लोगों को बसों की सुविधा मुहैया कराना होगा। इस संबंध में परिवहन निगम मुख्यालय से प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed