फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Former minister son got shot while cleaning licensed pistol

UP News : पूर्व मंत्री के बेटे को लगी गोली, लाइसेंसी पिस्तौल साफ करते वक्त हुआ हादसा

Sun, 07 Aug 2022 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Aug 2022 12:33 AM IST
सार

UP News : सपा सरकार में मंत्री रहे शंखलाल मांझी परिवार के साथ गोमतीनगर विस्तार के वरदानखंड इलाके में रहते हैं। पूर्व मंत्री शंखलाल शहर से बाहर गए हुए थे। शनिवार शाम उन्हें लौटना था, उनको लेने के लिए आकाश को ही एयरपोर्ट जाना था। ऐसे में शाम को आकाश लाइसेंसी पिस्तौल साफ करने लगा। 

विज्ञापन
UP News : Former minister son got shot while cleaning licensed pistol
demo pic...

विस्तार

गोमतीनगर विस्तार के वरदानखंड इलाके में शनिवार शाम पूर्व मंत्री शंखलाल माझी के बेटे आकाश को लाइसेंसी पिस्तौल साफ करते वक्त गोली लग गई। गोली चलने से घर में हड़कंप मच गया। बहन ने आकाश को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने आकाश की हालत खतरे से बाहर बताई है।

विज्ञापन


सपा सरकार में मंत्री रहे शंखलाल मांझी परिवार के साथ गोमतीनगर विस्तार के वरदानखंड इलाके में रहते हैं। पूर्व मंत्री शंखलाल शहर से बाहर गए हुए थे। शनिवार शाम उन्हें लौटना था, उनको लेने के लिए आकाश को ही एयरपोर्ट जाना था। ऐसे में शाम को आकाश लाइसेंसी पिस्तौल साफ करने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान पिस्तौल जमीन पर गिर गई। पिस्तौल लोड होने के कारण गोली चल गई। गोली चलते ही सीधे आकाश के सीने के पास लग गई। घर के दूसरे कमरे में मौजूद आकाश की बहन महिमा बाहर आई तो दंग रह गई। महिमा ने तुरंत उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, आकाश के पिस्तौल साफ करते वक्त गोली चलने की बात सामने आई है। हालांकि आकाश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं परिवारीजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed