फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh expresses displeasure over controversial video, says—"This might be acceptable to their political

धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी: अखिलेश बोले- रद्द करें कार्यक्रम, अब सच्चे सनातनी लिखेंगे पर्ची

Tue, 03 Nov 2026 02:03 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 03 Nov 2026 02:03 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भगवान कृष्ण और भगवान राम के पिता को लेकर कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित होने पर नाराजगी जताई। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने इसके पीछे राजनीतिक संरक्षण होने का सवाल उठाया। अखिलेश ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए संबंधित व्यक्ति के सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग की।

विज्ञापन
UP: Akhilesh expresses displeasure over controversial video, says—"This might be acceptable to their political
धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के अखिलेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भगवान कृष्ण और भगवान राम के पिता को लेकर कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके कहने पर ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा, “ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया, अब भगवान राम के पिता के बारे में अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है।” उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग की। साथ ही पोस्ट के अंत में लिखा, “अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।”

अखिलेश बोले-भाजपा के जाने पर ही बनारस मुस्कुराएगा

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। वह एमएलसी चुनाव में जीत के बाद पहली बार काशी आए। उनका विमान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। जहां अपने नेता की अगवानी लिए भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचे थे। 

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के जाने पर ही बनारस मुस्कुराएगा। उन्होंने वादा किया कि सपा की सरकार बनने पर वाराणसी में मेट्रो का निर्माण कराया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी और शहर में फैली गंदगी को लेकर भी मौजूदा सरकार की आलोचना की।

अखिलेश यादव ने रोपवे और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जैसी परियोजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि इन परियोजनाओं के सहारे पूरे पूर्वांचल को जीतने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले धोखा देने वाले लखनऊ वाले ही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जाने के बाद नौजवान, किसान सहित सभी वर्ग खुशहाल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed