फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Deputy Director of Backward Classes, wife of hygge director summoned

UP News : हाइजिया के संचालक की पत्नी, पिछड़ा वर्ग के उप निदेशक तलब, ईडी के सख्त रुख के बाद सौंपी सूची

Wed, 03 May 2023 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 May 2023 12:17 AM IST
सार

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ईडी की जांच केंद्र सरकार की तरफ से दी जाने वाली छात्रवृत्ति की गड़बड़ियों से संबंधित है। प्रदेश में जिन गरीबों, अल्पसंख्यकों, दिव्यांगों आदि को छात्रवृत्ति दी जाती है, उसके लिए सॉफ्टवेयर बना हुआ है।

विज्ञापन
UP News: Deputy Director of Backward Classes, wife of hygge director summoned
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को हाइजिया एजूकेशनल ग्रुप के संचालक इशरत हुसैन जाफरी उर्फ लकी जाफरी की पत्नी को तलब कर गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने छात्रवृत्ति घोटाले की कोई भी जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि ईडी के अधिकारियों के मुताबिक इशरत की पत्नी को पूरे प्रकरण की जानकारी थी। वहीं दूसरी ओर पिछड़ा वर्ग विभाग के उप निदेशक अजीत प्रताप सिंह को भी ईडी ने तलब किया था।

विज्ञापन


दरअसल ईडी ने समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग और दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग से छात्रवृत्ति पाने वाले लाभार्थियों की जानकारियां मांगी थी। ईडी के बार-बार अनुरोध के बाद भी अधिकारी जानकारी देने से कतरा रहे थे, जिसके बाद उनको सम्मन भेजना शुरू कर दिया गया। ईडी के इस सख्त रुख के बाद मंगलवार को पिछड़ा वर्ग विभाग के उप निदेशक अजीत प्रताप सिंह समस्त छात्रों के छात्रवृत्ति के फार्म लेकर ईडी के दफ्तर लाकर अधिकारियों के सुपुर्द कर दिए। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक उन्होंने एक हजार से अधिक छात्रों के फार्म ईडी को सौंपे हैं। अब ईडी के अधिकारी इन फार्मों का परीक्षण कर पता लगाएंगे कि कहीं इन लाभार्थियों के साथ भी हेराफेरी तो नहीं की गई है। इसके अलावा 20 से ज्यादा ऐसे लोगों को भी बुलाया गया था, जिनके नाम पर हाइजिया के संचालकों ने फर्जी बैंक खाते खोले थे। ईडी के अधिकारियों ने इनके बयान दर्ज किए है ताकि हाइजिया के संचालकों पर कानूनी शिकंजा कसने में अासानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की अध्यक्षता में समिति
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ईडी की जांच केंद्र सरकार की तरफ से दी जाने वाली छात्रवृत्ति की गड़बड़ियों से संबंधित है। प्रदेश में जिन गरीबों, अल्पसंख्यकों, दिव्यांगों आदि को छात्रवृत्ति दी जाती है, उसके लिए सॉफ्टवेयर बना हुआ है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए लाभार्थियों का खाता उनके आधार से लिंक होता है, जिसकी वजह से गड़बड़ी होना मुश्किल है। वहीं डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति इसकी मॉनीटरिंग करती है, जिसमें जनपदों के सीडीओ भी शामिल रहते हैं। फिलहाल प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति में गड़बड़ी का कोई मामला बीते कुछ वर्षों में सामने नहीं आया है।


कर्मचारियों को भी ठगा
हाइजिया ने अपने कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा था। जांच में सामने आया है कि तमाम कर्मचारियों को उनके खाते में तनख्वाह देने के बाद उनसे आधी से अधिक रकम वापस ले जाती है। जांच के दौरान ऐसे कई कर्मचारियों ने हाइजिया के संचालकों की इन करतूतों का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed