फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Deputy CM Keshav Prasad met Gadkari, discussed development and organization

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने गडकरी से की मुलाकात, विकास और संगठन पर की चर्चा

Tue, 14 Apr 2026 10:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 14 Apr 2026 10:59 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं, विशेष रूप से सड़क अवसंरचना, संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
UP News: Deputy CM Keshav Prasad met Gadkari, discussed development and organization
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सहारनपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर शासकीय और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देश के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं, विशेष रूप से सड़क अवसंरचना, संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोएडा हिंसा: हालात काबू में, भड़काने वालों की तलाश तेज, 300 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सीएम योगी बोले- स्टेट गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बर्बर व्यवहार कर सपा ने दिखाया वास्तविक चरित्र


केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए प्रदेश में आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

नितिन गडकरी ने भी प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में सड़क, पुल एवं राजमार्गों के निर्माण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed