फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Noida violence: Situation under control, search for instigators intensifies, over 300 rioters arrested

नोएडा हिंसा: हालात काबू में, भड़काने वालों की तलाश तेज, 300 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया

Tue, 14 Apr 2026 10:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 14 Apr 2026 10:38 PM IST
सार

नोएडा हिंसा मामले में यूपी डीजीपी, अपर मुख्य सचिव और एडीजी कानून-व्यवस्था लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। मामले में दिल्ली के कुछ संगठनों की संलिप्तता सामने आई है। एसटीएफ सुराग जुटा रही है।

विज्ञापन
Noida violence: Situation under control, search for instigators intensifies, over 300 rioters arrested
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नोएडा में निजी कंपनी के कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर हिंसा भड़काने वाली पोस्ट डालने वालों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने अब तक 7 एफआईआर दर्ज करने के साथ 300 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रही एसटीएफ को दिल्ली के कुछ संगठनों की इसमें संलिप्तता के सुराग मिले हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नोएडा में मंगलवार सुबह कुछ जगहों पर हिंसा भड़कने के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूप से स्थिति का जायजा लिया और नोएडा के अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि नोएडा में स्थिति अब सामान्य है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में गर्मी का दौर शुरू, पांच जिलों में पारा 40 डिग्री के हुआ पार, 42.6 डिग्री के साथ यह जिला रहा सबसे गर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रमिकों के पारिश्रमिक के स्थायी समाधान के लिए वेज बोर्ड जल्द, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी होंगी योजनाएं


वरिष्ठ अधिकारी मौके पर श्रमिक संगठनों और उद्यमियों से संवाद कर रहे हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। नोएडा गई हाईपावर कमेटी भी बातचीत से मामले को सुलझा रही है। कमेटी ने श्रमिकों के हित में कई फैसले लिए हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि कुछ समूहों ने श्रमिकों को भड़काने की कोशिश की है। इसके पुख्ता सुबूत जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed