फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Absent 98 teachers of council schools suspended

UP News : परिषदीय स्कूलों के गैरहाजिर 98 शिक्षक निलंबित, 2323 का रोका वेतन, 547 से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 17 Sep 2022 04:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 04:12 AM IST
सार

UP News :परिषदीय विद्यालयों के विशेष निरीक्षण अभियान में गैरहाजिर मिले 98 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। सितंबर के पहले पखवाड़े की रिपोर्ट के आधार पर ड्यूटी के प्रति लापरवाह कुल 2968 शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है। इनमें 2323 का वेतन रोका गया और 547 से स्पष्टीकरण मांगा गया। 
 

विज्ञापन
UP News : Absent 98 teachers of council schools suspended
demo pic...

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों के विशेष निरीक्षण अभियान में गैरहाजिर मिले 98 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। सितंबर के पहले पखवाड़े की रिपोर्ट के आधार पर ड्यूटी के प्रति लापरवाह कुल 2968 शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है। इनमें 2323 का वेतन रोका गया और 547 से स्पष्टीकरण मांगा गया। 

विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने विशेष निरीक्षण अभियान 19 से 30 सितंबर तक जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को अभियान में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। विशेष अभियान के तहत सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व बीएसए को निर्देश हैं कि वे जिले के दूरस्थ चार ब्लॉकों का चयन करें और खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों को रोजाना सुबह 6 बजे से जिला मुख्यालय बुलाकर चिह्नित विद्यालयों में निरीक्षण के लिए भेजें। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस आधार पर इस माह के पहले पखवाड़े में इन शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन


निरीक्षण रिपोर्ट न भेजने वाले जिलों के अधिकारियों पर भी हो सकती है कार्रवाई
पहले पखवाड़े की निरीक्षण रिपोर्ट न भेजने वाले 12 जिलों के अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। मथुरा, अलीगढ़, प्रयागराज, बलिया, पीलीभीत, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, देवरिया, महाराजगंज, जालौन, फर्रुखाबाद और हापुड़ ने निरीक्षण रिपोर्ट नहीं भेजी है। महानिदेशक ने इसे घोर लापरवाही व अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने सभी जिलों को अगले निरीक्षण अभियान का ब्योरा अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed