फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: National General Secretary and state in-charge will hold panchayat election results in Lucknow today

यूपी : राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी आज लखनऊ में करेंगे पंचायत चुनाव नतीजों पर मंथन

Mon, 31 May 2021 12:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 31 May 2021 12:30 AM IST
सार

प्रदेश में सियासी उठापटक की अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह सोमवार को लखनऊ आएंगे।

विज्ञापन
UP: National General Secretary and state in-charge will hold panchayat election results in Lucknow today
बीएल संतोष

विस्तार

प्रदेश में सियासी उठापटक की अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह सोमवार को लखनऊ आएंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होने वाली सभी छह क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक में नेताद्वय विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों का खाका खीचेंगे।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान भाजपा और अग्रणी संगठनों ने प्रदेश भर में सेवा कार्य किए हैं। मरीजों की मदद के साथ प्रवासी श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों को दवाइयां, राशन किट, मास्क, सैनिटाइजर, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक हेल्प डेस्क भी बनाई गई थी। 
विज्ञापन


बीएल संतोष सोमवार को होने वाली बैठक में सभी छह क्षेत्रों में हुए सेवा कार्यों की समीक्षा करेंगे।  पार्टी सूत्रों के मुताबिक पंचायत चुनाव परिणाम को लेकर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व बहुत गंभीर है। हाईकमान ने एक ओर जहां जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव जीतकर गांवों में फिर माहौल बनाने का लक्ष्य दिया है वहीं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को भी कहा है। जानकारों का मानना है कि बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों के जरिये विधानसभा चुनाव की तैयारियों का रोडमैप तैयार किया जाएगा।  बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed