फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Most fake medicines caught in Lucknow, Agra and Ghaziabad, 68 arrested

UP: लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद में पकड़ी गईं सर्वाधिक नकली दवाएं, 68 गिरफ्तार

Fri, 16 May 2025 09:05 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 16 May 2025 09:05 AM IST
सार

यूपी साल भर में 30.77 करोड़ की नकली दवाएं जब्त की गई हैं और 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 1166 दवा कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Most fake medicines caught in Lucknow, Agra and Ghaziabad, 68 arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नकली दवा कारोबारियों पर निरंतर कार्रवाई हो रही है। सर्वाधिक नकली दवाएं लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद में पकड़ी गई हैं। इसमें ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, नारकोटिक्स दवाएं और नकली कॉस्मेटिक उत्पाद शामिल हैं। अब सीएम के निर्देश के बाद इन जिलों में विशेष निगरानी करने की रणनीति बनाई गई है।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से प्रदेश के सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि आगरा, लखनऊ और गाजियाबाद की दवा मंडी से आने वाली दवाओं की बिक्री पर्ची की जांच की जाए। इन दवाओं के सैंपल भी भरे जाएं। विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में 30 करोड़ 77 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त की गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी के छह जिलों के नौ सिम डीलर्स नामजद, सीबीआई ने किया था साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर रामगोपाल यादव की टिप्पणी का सीएम ने दिया जवाब, कहा- सेना को जाति के चश्मे से न देखें


प्रदेश में 1039 छापेमारी अभियान चलाए गए, जिनमें 13,848 नमूने संकलित किए गए। इसमें 96 नकली और 497 अधोमानक पाए गए। नकली व अधोमानक दवा बेचने के आरोप में 1166 दवा कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त किए गए। 68 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

वर्ष 2024-25 में 463 दवा निर्माण इकाइयों, 647 ब्लड बैंकों और 10,462 विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। पांच ब्लड बैंकों के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं। लगभग 30 करोड़ 77 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed