Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sitapur MP opens front against Congress state in-charge, accusing him of taking opinions from only a handf

यूपी: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के खिलाफ सीतापुर सांसद ने खोला मोर्चा, सिर्फ मुठ्ठीभर लोग से राय लेने का आरोप

Sat, 28 Nov 2026 07:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Nov 2026 07:03 PM IST
सार

UP Congress controversy: यूपी कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बीच कांग्रेस के सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन
UP: Sitapur MP opens front against Congress state in-charge, accusing him of taking opinions from only a handf
यूपी कांग्रेस में विवाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा- कांग्रेस के बीच गठबंधन तय होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। सपा से सीटों पर समझौते से पहले कांग्रेस को अपने घर में सहमति बनाने की चुनौती से जूझना पड़ रहा है। कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर ने मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि पार्टी के चंद लोग बिना किसी से राय लिए कार्य कर रहे हैं। जिस गति से कांग्रेस में उभार आया था, उसी गति से निराशा बढ़ रही है।

विज्ञापन


सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो दौर की बातचीत हो गई है। कांग्रेस ने दावा किया था कि वह 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिर सपा की ओर से 181 सीट की सूची देने की बात कही गई। बातचीत शुरू हुआ तो कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटें मिली हैं। हालांकि अभी कुछ अन्य सीटों पर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के अंदरखाने में सब कुछ ठीक नहीं है। पार्टी के सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने बातचीत पर सवाल उठाया था। मसूद ने यहां तक कहा था कि उन्हें घेरकर ''विलेन'' साबित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि वे केवल अपनी पार्टी के लिए मांग और संघर्ष कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को हराने की सारी जिम्मेदारी अकेले उनके कंधों पर नहीं है। वहीं अब अब सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने मोर्चा खोल दिया है। सांसद राठौर ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राकेश राठौर ने कहा कि किसी से राय लिए बगैर 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में किसी की राय नहीं ली जा रही है। यहां तक कि सासंदों की राय भी जरूरी नहीं समझी गई। केवल बयानबाजी हो रही है। सुबह-शाम की बयानबाजी से हम अपने लक्ष्य से दूर होते जा रहे हैं। यूपी में सबको साथ लेकर, मिलकर निर्णय करना चाहिए। राहुल गांधी के विचारों को जनता तक पहुंचाने के बजाय खुद की तानाशाही चलाने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं राकेश राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कामकाज पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि दो माह हो गए हैं अभी तो संगठन को लेकर उन्होंने कॉल नहीं किया है। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व की तारीफ की।

Trending Videos

क्या कहते हैं प्रदेश प्रभारी

सांसद राकेश राठौर के आरोप गलत हैं। मैं तो सबके लिए उपलब्ध रहता हूं। मैं अहंकारी नहीं हूं, ये कहना ठीक नहीं है। अगर उनके मन में कोई बात है तो बैठ कर बातचीत हो जाएगी- राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed