फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI had named nine SIM dealers from six districts of UP and exposed big network of cyber fraud

UP News: यूपी के छह जिलों के नौ सिम डीलर्स नामजद, सीबीआई ने किया था साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का खुलासा

Fri, 16 May 2025 05:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 May 2025 05:34 AM IST
सार

असली ग्राहक की दो बार केवाईसी करके धोखे से दूसरा सिम एक्टिवेट करने के मामले में यूपी के छह जिलों के नौ सिम डीलर्स नामजद किए गए हैं। सीबीआई ने साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था।

विज्ञापन
CBI had named nine SIM dealers from six districts of UP and exposed big network of cyber fraud
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

फर्जी नाम-पते से जारी सिम कार्ड के जरिये होने वाले साइबर फ्रॉड में लिप्त 39 मोबाइल सिम कार्ड डीलरों (प्वाइंट ऑफ सेल) में से नौ यूपी के हैं। यह फर्जीवाड़ा प्रदेश के छह जिलों में हो रहा था। सीबीआई ने इनके ठिकानों पर बीते दिनों छापा मारा था। फर्जीवाड़े में पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, बिहार, तामिलनाडु और कर्नाटक के तमाम सिम कार्ड डीलर भी शामिल हैं। इन फर्जी सिम कार्ड के जरिये डिजिटल अरेस्ट, जासूसी, फर्जी विज्ञापन, निवेश संबंधी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड आदि साइबर क्राइम अंजाम दिया जा रहा था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक साइबर क्राइम के इस फर्जीवाड़े में यूपी के लखनऊ, आगरा, हाथरस, हरदोई, कन्नौज और उन्नाव के नौ डीलर शामिल हैं। इनमें लखनऊ के जानकीपुरम स्थित अदिति मोबाइल रिपेयरिंग एंड एक्सेसरीज का मनोज कुमार वर्मा, उन्नाव के अमित टेलीकॉम का आशीष, आगरा के दीपक कम्युनिकेशन का दीपक माहौर, हरदोई के अंकित टेलीकॉम का अंकित कुमार व बंशीधर, हाथरस का राजीव सागर, मुकेश कुमार, न्यू सुजाता मोबाइल का धारा सिंह और कन्नौज के तिवारी किराना स्टोर का सत्यम तिवारी शामिल है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Cabinet Meeting: छह बड़ी कंपनियां प्रदेश में करेंगी 2400 करोड़ का निवेश, जल्द जारी होगा लेटर ऑफ कंफर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी को सीबीआई ने अपनी एफआईआर में नामजद किया है। सीबीआई की जांच में सामने आया है कि इन सभी 39 डीलरों ने करीब 1100 सिम कार्ड फर्जी नाम पते पर बेचे थे, जो दक्षिण एशिया के देशों में साइबर फ्रॉड के लिए इस्तेमाल हो रहे थे। इनके जरिये बैंकों में फर्जी नाम से खाते खोलने के साथ मासूम लोगों को फोन करके धोखाधड़ी की जा रही थी।

इस तरह देते थे धोखा

साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर करीब 2200 शिकायतें मिलने पर इसकी पड़ताल शुरू की गई थी। जांच में पता चला कि डीलरों द्वारा सिम खरीदने वाले ग्राहक का केवाईसी कराने के दौरान उसका इस्तेमाल दूसरे सिम की बिक्री में भी कर रहे थे। 

पहली बार केवाईसी को फेल बताकर वे दूसरी बार यह प्रक्रिया करते थे, जिसमें उसी नाम पते पर दूसरा सिम (गोस्ट सिम) एक्टिवेट कर दिया जाता था। इसका ग्राहक को आभास तक नहीं होता था। गृह मंत्रालय के निर्देश पर बीते वर्ष देश भर में ऐसे करीब 64 हजार सिम बेचने वाले 1930 डीलरों पर कार्रवाई शुरू हुई थी। तमाम राज्यों में फर्जी सिम बेचने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed