फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM responded to Ram Gopal Yadav's comment on Wing Commander Vyomika Singh, said- don't look at the army th

यूपी: व्योमिका सिंह पर रामगोपाल यादव की टिप्पणी का सीएम ने दिया जवाब, कहा- सेना को जाति के चश्मे से न देखें

Thu, 15 May 2025 07:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 May 2025 07:22 PM IST
सार

Ram Gopal Yadav: विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति पर सपा नेता रामगोपाल यादव द्वारा की गई टिप्पणी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
UP: CM responded to Ram Gopal Yadav's comment on Wing Commander Vyomika Singh, said- don't look at the army th
राम गोपाल यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर दिए गए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने गुरुवार शाम अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर सपा नेता के बयान को न केवल उनकी संकुचित सोच का प्रतीक बताया, बल्कि इसे भारतीय सेना के सम्मान और देश की अस्मिता के खिलाफ भी करार दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि सेना की वर्दी 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक 'राष्ट्रधर्म' निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने सपा की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह वही सोच है जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रभक्ति को भी बांटने का दुस्साहस करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस 'विकृत जातिवादी सोच' का जवाब देगी। बता दें कि रामगोपाल यादव का यह बयान विंग कमांडर व्योमिका सिंह को जाति के दायरे में लाने के लिए था, जिसे लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed