फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Money laundering case registered against UK-based madrasa teacher Shamsul Huda

यूपी: ब्रिटेन में रहने वाले मदरसा शिक्षक शमशुल हुदा के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस, दर्ज हुई थी एफआईआर

Wed, 24 Dec 2025 10:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 24 Dec 2025 10:48 PM IST
सार

Madrasa teacher Shamsul Huda :ब्रिटेन में रहने वाले मदरसा शिक्षक शमशुल हुदा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
UP: Money laundering case registered against UK-based madrasa teacher Shamsul Huda
विवादों में शमशुल हुदा खां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 ब्रिटेन में रहने वाले मदरसा शिक्षक शमशुल हुदा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसके खिलाफ एटीएस की जांच के बाद संतकबीरनगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें कई वर्षों तक विदेश में रहने वाले शमशुल हुदा द्वारा अल्पसंख्यक विभाग से मदरसा शिक्षक की तनख्वाह लेते रहने समेत तमाम आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन


बता दें कि शमशुल हुदा खां ब्रिटेन की नागरिकता लेकर लगातार विदेशों में यात्रा करते हुए इस्लाम धर्म का प्रचार करता है। उसके पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में आने-जाने, वहां के लोगों से संपर्क रखने एवं भारत में अपने करीबियों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के संदिग्ध व्यक्तियों से संपर्क तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच एटीएस से कराई गई थी। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि शमशुल 12 जुलाई 1984 को मदरसा दारूल उलूम अहले, सुन्नत मदरसा अशरफिया मुबारकपुर आजमगढ़ में सहायक अध्यापक आलिया के पद पर नियुक्त हुआ था। 2007 से ही वह ब्रिटेन में रह रहा था। उसने 19 दिसंबर 2013 को ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली थी। वर्ष 2007 से 2017 तक बिना उसकी सेवा पुस्तिका की जांच किए प्रतिवर्ष वेतन वृद्धि प्रदान की गयी और 1 अगस्त 2017 से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान करते हुए पेंशन भी स्वीकृत कर दी गयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह खुलासा होने के बाद खलीलाबाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ उसके मदरसे को भी सील कर दिया गया था। उसके विरुद्ध पूर्व में दो अन्य प्राथमिकी संतकबीरनगर और आजमगढ़ में भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed