फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain, strong winds in Delhi tonight; heavy rain alert for UP; schools forced to close in 19 districts.

मौसम: दिल्ली में आज रात तेज हवाओं के साथ बरसात, यूपी में भारी बारिश का अलर्ट; 19 जिलों में बंद करने पड़े स्कूल

Sat, 26 Sep 2026 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Sep 2026 03:08 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर से मानसून की विदाई के बावजूद 26 सितंबर की रात से तेज हवाओं के साथ बारिश बढ़ सकती है, जो रविवार तक गरज के साथ व्यापक रूप ले सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट, 12 के लिए ऑरेंज और 42 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है

विज्ञापन
Rain, strong winds in Delhi tonight; heavy rain alert for UP; schools forced to close in 19 districts.
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितंबर के आखिरी हफ्ते में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश के 20 िजलों में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने शनिवार को भी 62 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए शनिवार को 19 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इनमें चार जिलों में कक्षा आठ तक तो बाकी जिलों में कक्षा 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी की गई है।

विज्ञापन


वहीं, स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर से मानसून की विदाई के बावजूद 26 सितंबर की रात से तेज हवाओं के साथ बारिश बढ़ सकती है, जो रविवार तक गरज के साथ व्यापक रूप ले सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट, 12 के लिए ऑरेंज और 42 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और केरल में भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ, निम्न दबाव से बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की राह पर है। उसकी उत्तर-पूर्वी रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया से होकर गुजर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तट को पार करने के बाद कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है और ओडिशा और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर केंद्रित है। यह 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यूपी के दक्षिणी हिस्से की ओर बढ़ते हुए मप्र-यूपी तक पहुंच गया है।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपर से पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। मौसम प्रणालियों की आपसी सक्रियता से शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बेहद भारी बारिश होने के साथ ही गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed