Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: MLA Brijbhushan, who surrounded Minister Swatantradev, was surrounded by MLAs in the House.

UP: सदन में विधायकों से घिरे रहे मंत्री को घेरने वाले विधायक बृजभूषण, देर रात घर में लगा रहा जमावड़ा

Mon, 09 Feb 2026 11:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Feb 2026 11:25 PM IST
सार

यूपी के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के साथ विवाद के बाद चर्चा में आए भाजपा विधायक सोमवार को विधानमंडल सत्र के दौरान विधायकों से घिरे रहे। वहीं, देर रात उनके आवास पर भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
UP: MLA Brijbhushan, who surrounded Minister Swatantradev, was surrounded by MLAs in the House.
भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों को लेकर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव से हुए विवाद के बाद चर्चा में आए चरखारी के भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान आकर्षण का केंद्र बने रहे। राजपूत जब विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे तो भाजपा के साथ ही विपक्ष के कई विधायक उनसे मिले।
विज्ञापन


कुछ देर सदन में रहने के बाद वह बाहर निकले तो गलियारे में वह तमाम विधायकों से घिरे रहे। वे जब तक विधान भवन परिसर में रहे, विधायकों से ही घिरे रहे। यही नहीं, सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राजपूत अपने राजधानी के डालीबाग स्थित सरकारी आवास पहुंचे तो देर रात तक उनके यहां भाजपा विधायकों का जमावड़ा लगा रहा। तमाम विधायकों के वाहन उनके आवास से बाहर खड़े दिखे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बैंकॉक की उड़ान से दो करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, बिस्कुट के डिब्बों में छिपाया हुआ था हाइड्रोपोनिक वीड
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सड़क पर तड़प रही थीं लड़कियां: प्रत्यक्षदर्शी बोले, 'भइया जिस तरह से फिल्मों में होता है वैसी ही दुर्घटना थी'


सरकार की नीतियों के विरोध में विपक्ष का हंगामा

वहीं, विधानसभा के पहले दिन सपा विधायकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वे सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लिखीं तख्तियां लेकर आए थे। चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष नारेबाजी करते विपक्षी हुए धरना दिया।

सपा विधायक सुबह करीब 10 बजे से ही सदन पहुंचना शुरू हो गए। भदोही विधायक जाहिद बेग हाथ में तख्ती लेकर पहुंचे जिसमें लिखा था- नाम काटने के लिए फॉर्म 7 लेना बंद करो...संविधान विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी...। साइकिल से पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा के हाथ में तख्ती और पोस्टर था, जिसपर लिखा था कि राजमाता अहिल्याबाई का यह अपनाम, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, मणिकर्णिका, वाराणसी। इसी तरह अन्य विधायक भी नारे लिखी तख्तियां लेकर विधानसभा गेट पर इकट्ठा हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के पास पहुंचे। यहां गुंडाराज खत्म करो, किसान विरोधी ये सरकार नहीं चलेगा... जैसे नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए। करीब 20 मिनट तक नारेबाजी और धरना देने के बाद वे विधानसभा के अंदर गए। सदन में प्रवेश करते वक्त भी कई विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed