{"_id":"698a04c797cd52a74b0c3cbf","slug":"lucknow-drugs-worth-rs-2-crore-recovered-from-bangkok-flight-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बैंकॉक की उड़ान से दो करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, बिस्कुट के डिब्बों में छिपाया हुआ था हाइड्रोपोनिक वीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बैंकॉक की उड़ान से दो करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, बिस्कुट के डिब्बों में छिपाया हुआ था हाइड्रोपोनिक वीड
Mon, 09 Feb 2026 09:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:31 PM IST
सार
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाक की उड़ान से आए एक यात्री के लगेज से दो करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया है। इसे कुकीज (बिस्कुट) के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने दो करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है। यात्री ने इस हाइड्रोपोनिक वीड को अपने लगेज में रखे पैक्ड बिस्कुट के डिब्बों में छिपाया हुआ था।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों ने बताया कि हाइड्रोपोनिक वीड (पानी में उगाया जाने वाला उच्च गुणवत्ता का गांजा) करोड़ों की कीमत का है। इसका नशा बेहद खतरनाक होता है। बैंकॉक से लखनऊ आने वाली फ्लाइट संख्या एफडी-146 से इसे तस्करी कर लाया गया। यह नशा कुकीज (बिस्कुट) के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गुंडा-माफिया से मुक्त हुआ प्रदेश, पर्यटन और रोजगार के बढ़े मौके; सदन में पेश की गई आर्थिक समीक्षा-सर्वेक्षण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - "30 दिन में शत-प्रतिशत घरों में जलापूर्ति शुरू न करने वाली कंपनियों पर कराएं एफआईआर", जलशक्ति मंत्री ने दिया अल्टीमेटम
कस्टम की टीम ने सोमवार को फ्लाइट पहुंचने के बाद जांच-पड़ताल में इसे पकड़ा। अधिकारियों को मुखबिरों से इसकी सूचना पहले मिल चुकी थी। इसी इनपुट के आधार पर संदिग्ध यात्री को रोककर उसकी तलाशी ली गई। यात्री के ट्रॉली बैग की जांच करने पर उसमें टिन के आठ डिब्बे बरामद किए गए, जिसमें कुकीज थे।
शक होने पर जब डिब्बों को खोला गया तो अधिकारी दंग रह गए। हर डिब्बे के अंदर पॉलिथीन के पाउचों में हरे रंग का ऑर्गेनिक पदार्थ पैक किया गया था। जो हाइड्रोपोनिक वीड था। इसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।