{"_id":"61bf6453986cc3753a14b533","slug":"up-meerut-coldest-in-the-state-for-the-second-consecutive-day-cold-wave-warning-issued-cold-wave-condition-also-active-in-western-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में लगातार दूसरे दिन मेरठ सबसे ठंडा, शीत लहर की चेतावनी जारी, पश्चिमी इलाकों में कोल्ड वेव कंडीशन भी सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में लगातार दूसरे दिन मेरठ सबसे ठंडा, शीत लहर की चेतावनी जारी, पश्चिमी इलाकों में कोल्ड वेव कंडीशन भी सक्रिय
Sun, 19 Dec 2021 10:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:26 PM IST
सार
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। पारे में इस उतार चढ़ाव ने मेरठ को शीत लहर की गिरफ्त में कैद रखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रदेश में सर्दी अब अपनी रफ्तार पकड़ने लगी है। लगातार दूसरे दिन राज्य का सबसे ठंडा शहर मेरठ रहा। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। पारे में इस उतार चढ़ाव ने मेरठ को शीत लहर की गिरफ्त में कैद रखा। शनिवार को भी यहां रात का पारा 4 डिग्री के आसपास था। जबकि दिन का तापमान 19.8 रहा। मौसम विभाग द्वारा पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है, जबकि पश्चिम के कुछ शहरों में कोल्ड डे कंडीशन बन रही है, यानी हाड़ कंपाने वाले दिन हो सकते हैं।
विज्ञापन
मौसम बुलेटिन के मुताबिक जिन शहरों में तापमान पांच डिग्री से कम या उसके आसपास रहा, उनमें बरेली (ऑब्जरवेटरी) 4.3, गाजीपुर व मुजफ्फरनगर 4.5, झांसी 4.7, अयोध्या 4, शामिल हैं। वहीं राजधानी लखनऊ में भी पारे में गिरावट का दौर जारी है। यहां अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा, न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
हमीरपुर में दिन सबसे ठंडा
कई इलाकों में दिन के पारे के उतार-चढ़ाव की गति देखें तो 16.2 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से 8.5 डिग्री कम दर्ज हुआ। बरेली (आब्)लखीपुर खीरी में भी दिन अन्य शहरों की अपेक्षा ठंडे रहे। बरेली में दिन का तापमान 16.5 रहा, जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम रहा। लखीमपुर खीरी में 17.1 तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम था।
विज्ञापन