फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: May-like heat in the month of March, mercury crosses 40 in many districts; weather expected to change afte

यूपी: मार्च के महीने में मई जैसी तपिश, कई जिलों में पारा 40 के पार; दो दिन के बाद मौसम बदलने की उम्मीद

Fri, 28 Mar 2025 06:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 28 Mar 2025 06:58 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मौसम में अचानक से गर्मी बढ़ गई है। आज कई जिलों में पारा 40 के पार रह सकता है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: May-like heat in the month of March, mercury crosses 40 in many districts; weather expected to change afte
यूपी में पड़ने शुरू हुई गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों समेत प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और बुंदेलखंड के इलाकों में दिन में गर्मी के साथ ही लू जैसे हालात रहे। लोग तल्ख धूप में अनावश्यक निकलने से बचते दिखे। वहीं पछुआ हवाओं ने भी रफ्तार पकड़ी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन में पछुआ की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को कानपुर, झांसी, प्रयागराज, हमीरपुर में इस सीजन और इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।
विज्ञापन


 राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन में तल्ख धूप रही और उष्ण दिवस जैसे हालात रहे। दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रूखी पछुआ हवाएं चली। वहीं रात के पारे में 2.5 डिग्री का उछाल आया। दोपहर की तीखी धूप में लोग अनावश्यक बाहर निकलने से बचते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 28 मार्च से पछुआ की रफ्तार और तेज होगी और तात्कालिक तौर पर तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और तपिश भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। अप्रैल की शुरूआत फिर से चढ़ते हुए पारे के साथ होगी। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस की उछाल के साथ 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस की उछाल के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

पछुआ से बेहतर हुई लखनऊ की हवा

राजधानी में बृहस्पतिवार को पछुआ चलने से हवा की गुणवत्ता थोड़ी बेहतर हुई। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक पीले यानी मध्यम श्रेणी में रहा। यहां छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल की हवा हरे यानी सेहत के लिए अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं गोमतीनगर, तालकटोरा और लालबाग की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही। अलीगंज की हवा सेहत के लिए खराब नारंगी श्रेणी में रही।

कुकरैल - 83 - हरा- अच्छा
बीबीएयू- 137 - पीला- मध्यम
गोमतीनगर- 177 - पीला- मध्यम
तालकटोरा -181 - पीला- मध्यम
अलीगंज- 214- नारंगी- खराब
लालबाग- 191 - पीला- मध्यम

यह भी पढ़ें: Rana Sanga Controversy: सांसद के घर पर हमले से सियासत गरमाई, संसद से सड़क तक आंदोलन करेगी सपा    



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed