फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Light rain in many districts including Lucknow, forecast of rain in these areas on Friday: Strong winds wi

UP Weather : लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बारिश, आज इन इलाको में बरसात का पूर्वानुमान; यहां चलेंगी तेज हवाएं

Fri, 21 Feb 2025 09:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 21 Feb 2025 09:55 AM IST
सार

UP Weather News: यूपी में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 

विज्ञापन
UP: Light rain in many districts including Lucknow, forecast of rain in these areas on Friday: Strong winds wi
बारिश का पूर्वानुमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Weather Forecast: राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बृहस्पतिवार को मौसम बदल गया। यहां दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह से ही हवा चलने से मौसम में नरमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। देर रात व सुबह के समय कहीं-कहीं कुहासा भी रहेगा। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी हुई है व शुक्रवार सुबह भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसी तरह सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि होने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगामी दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ने के आसार है।

विज्ञापन

इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

सबसे ज्यादा रहा प्रयागराज का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह सुल्तानपुर 30.4, वाराणसी 30.5, गोरखपुर 29.0, लखनऊ 27.4 दर्ज किया गया डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह सबसे कम अधिकतम तापमान मुरादाबाद, मेरठ व अलीगढ़ जिले में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed