{"_id":"6997281f1a9b4260e00eec46","slug":"up-khalistan-commando-force-terrorist-arrested-up-ats-and-noida-police-reach-punjab-absconding-for-31-years-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खालिस्तान कमांडो फोर्स का आतंकी गिरफ्तार, यूपी एटीएस और नोएडा पुलिस पंजाब पहुंची; 31 साल से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खालिस्तान कमांडो फोर्स का आतंकी गिरफ्तार, यूपी एटीएस और नोएडा पुलिस पंजाब पहुंची; 31 साल से था फरार
Thu, 19 Feb 2026 08:43 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:43 PM IST
सार
यूपी एटीएस और नोएडा पुलिस ने 31 साल से फरार खालिस्तान कमांडो फोर्स के आतंकी सुखविंदर सिंह ढिल्लों को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया। आरोपी 1993 के आर्म्स एक्ट मामले में जमानत पर छूटने के बाद से फरार था। उस पर हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
आतंकी सुखविंदर सिंह ढिल्लों
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस और नोएडा पुलिस ने बुधवार को पंजाब के मोहाली से 31 साल से फरार खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के आतंकी सुखविंदर सिंह ढिल्लों उर्फ दयाल सिंह उर्फ राकेश शर्मा उर्फ छिंदा को गिरफ्तार किया है। वह कपूरथला पंजाब का रहने वाला है। वह केसीएफ का सक्रिय सदस्य रहा है।
विज्ञापन
सुखविंदर के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-20 थाने में वर्ष 1993 में धारा आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। तब वह एके-56 राइफल और 121 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। जेल भेजा गया था। 9 दिसंबर 1993 को उसे जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
जेल से छूटने के बाद 16 अगस्त 1995 के बाद से वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ था। तब से वह फरार चल रहा था। यूपी एटीएस व नोएडा पुलिस को मोहाली में उसके रहने का इनपुट मिला था। उसी इनपुट के आधार पर कार्रवाई कर उसकी गिरफ्तारी की। एटीएस के मुताबिक सुखविंदर अलग-अलग नामों से अपनी पहचान बताता था, जिससे वह पकड़ में न आए। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन