Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: IPS Alok Singh’s VRS approved; he will now take charge as Chairman of the UP Public Service Commission.

यूपी: आईपीएस आलोक सिंह का वीआरएस मंजूर, अब यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का संभालेंगे कार्यभार

Sun, 29 Nov 2026 05:28 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 29 Nov 2026 05:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शासन ने डीजी पीएसी आलोक सिंह की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दे दी है। अब वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसके लिए हाल ही में उनकी नियुक्ति हुई है। 

विज्ञापन
UP: IPS Alok Singh’s VRS approved; he will now take charge as Chairman of the UP Public Service Commission.
आईपीएस आलोक सिंह का वीआरएस मंजूर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का आवेदन मंजूर हो गया है। शासन की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना में राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से वीआरएस प्रदान करने की स्वीकृति दी है।आलोक सिंह 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस महानिदेशक, पीएसी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर तैनात थे। वीआरएस मंजूर होने के बाद अब वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से 23 जनवरी, 2029 तक रहेगा।  

विज्ञापन


उन्होंने 26 नवंबर 2026 को अखिल भारतीय सेवा (डेथ-कम-रिटायरमेंट-बेनिफिट्स) नियम, 1958 के नियम-16(2) के तहत अधिवर्षता आयु पूर्ण होने से पूर्व स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की संस्तुति के बाद शासन ने सम्यक विचारोपरांत उनका आवेदन स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कांग्रेस में घमासान: सांसद राकेश राठौर ने खोला मोर्चा, बोले- प्रदेश प्रभारी ने चौपट कर दिया पूरा संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: डीजी पीएसी आलोक सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त, 2029 तक होगा कार्यकाल


आलोक सिंह का जन्म 24 जनवरी 1967 को हुआ था और वह 4 सितंबर 1995 को भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त हुए थे। हाल ही में उन्हें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पद पर वह 23 जनवरी, 2029 तक अपनी सेवाएं देंगे।  

आईपीएस आलोक सिंह का प्रोफाइल
डीजी (डायरेक्टर जनरल) - पीएसी मुख्यालय और एसएसएफ: 1 मई 2026 को डीजी पद पर पदोन्नत होने के बाद 21 मई 2026 से पीएसी मुख्यालय और एसएसएफ के डीजी पद पर तैनात रहे।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), कानपुर जोन: पहले कानपुर जोन के एडीजी के रूप में सेवाएं दीं।

पुलिस आयुक्त, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा): गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के पहले पुलिस आयुक्त रहे।

सुरक्षा निदेशक, एयर इंडिया लिमिटेड: एयर इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed