{"_id":"6b0c136952303feec4087bdf","slug":"up-ips-alok-singh-s-vrs-approved-he-will-now-take-charge-as-chairman-of-the-up-public-service-commission-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आईपीएस आलोक सिंह का वीआरएस मंजूर, अब यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का संभालेंगे कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आईपीएस आलोक सिंह का वीआरएस मंजूर, अब यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का संभालेंगे कार्यभार
Sun, 29 Nov 2026 05:28 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:28 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शासन ने डीजी पीएसी आलोक सिंह की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दे दी है। अब वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसके लिए हाल ही में उनकी नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
आलोक सिंह बनाए गए यूपीपीएससी के अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का आवेदन मंजूर हो गया है। शासन की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना में राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से वीआरएस प्रदान करने की स्वीकृति दी है।आलोक सिंह 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस महानिदेशक, पीएसी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
उन्होंने 26 नवंबर 2026 को अखिल भारतीय सेवा (डेथ-कम-रिटायरमेंट-बेनिफिट्स) नियम, 1958 के नियम-16(2) के तहत अधिवर्षता आयु पूर्ण होने से पूर्व स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की संस्तुति के बाद शासन ने सम्यक विचारोपरांत उनका आवेदन स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी कांग्रेस में घमासान: सांसद राकेश राठौर ने खोला मोर्चा, बोले- प्रदेश प्रभारी ने चौपट कर दिया पूरा संगठन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: डीजी पीएसी आलोक सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त, 2029 तक होगा कार्यकाल
आलोक सिंह का जन्म 24 जनवरी 1967 को हुआ था और वह 4 सितंबर 1995 को भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त हुए थे। हाल ही में उन्हें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वीआरएस मंजूर होने के बाद अब वह आयोग के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। आलोक सिंह का कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से 23 जनवरी, 2029 तक रहेगा।
आईपीएस आलोक सिंह का प्रोफाइल
डीजी (डायरेक्टर जनरल) - पीएसी मुख्यालय और एसएसएफ: 1 मई 2026 को डीजी पद पर पदोन्नत होने के बाद 21 मई 2026 से पीएसी मुख्यालय और एसएसएफ के डीजी पद पर तैनात रहे।
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), कानपुर जोन: पहले कानपुर जोन के एडीजी के रूप में सेवाएं दीं।
पुलिस आयुक्त, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा): गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के पहले पुलिस आयुक्त रहे।
सुरक्षा निदेशक, एयर इंडिया लिमिटेड: एयर इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
