{"_id":"6a2c0d45f0222f769f00463a","slug":"up-indian-bank-manager-in-nanpara-bahraich-arrested-while-accepting-a-bribe-the-complaint-was-filed-by-a-c-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बहराइच के नानपारा के इंडियन बैंक का मैनेजर घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई की टीम ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बहराइच के नानपारा के इंडियन बैंक का मैनेजर घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई की टीम ने की थी शिकायत
Fri, 12 Jun 2026 07:24 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:24 PM IST
सार
बहराइच में सीबीआई ने किसान क्रेडिट कार्ड की धनराशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में एक बैंक शाखा प्रबंधक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। शिकायत की जांच सही मिलने पर टीम ने कार्रवाई की। दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
CBI
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने बहराइच के नानपारा स्थित गुरघुट्टा में इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक को 5 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम ने शाखा प्रबंधक के इशारे पर घूस की रकम लेने वाले दलाल को भी पकड़ा है। दोनों को शनिवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच में नानपारा निवासी एक ग्रामीण ने शिकायत की थी कि इंडियन बैंक की गुरघुट्टा शाखा के प्रबंधक ललित मोहन उसके किसान क्रेडिट कार्ड की धनराशि को जारी करने के बदले 10 हजार रुपये की घूस मांग रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें बैंक का एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी शामिल है। सीबीआई ने शिकायत को जांच में सही पाए जाने के बाद दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई और एक टीम बहराइच भेजी गई। जैसे ही बैंक कर्मी ने एडवांस के रूप में दिए गए 5 हजार रुपये के नोट अपने हाथ में लिए, नजदीक मौजूद सीबीआई की टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद शाखा प्रबंधक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई दोनों के ठिकानों पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन