फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Important hearing in the High Court today in the case of disproportionate assets of Rahul Gandhi

यूपी: राहुल गांधी की आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में अहम सुनवाई आज, कोर्ट ने दिए थे ये निर्देश

Mon, 20 Jul 2026 07:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 20 Jul 2026 07:41 AM IST
सार

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की आय से अधिक संपत्ति के मामले में लखनऊ हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन
UP: Important hearing in the High Court today in the case of disproportionate assets of Rahul Gandhi
राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच सोमवार को सुनवाई करेगी। कोर्ट ने पहले 12 मई 2026 को मामले में सीबीआई, ईडी समेत 10 केंद्रीय एजेंसियों को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। यह मामला कोर्ट निगरानी (मॉनिटरिंग) में चल रही जांच से जुड़ा है। 

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की अतिरिक्त सूची के अनुसार, क्रिमिनल रिट पिटीशन पर सोमवार, 20 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की खंडपीठ करेगी। यह याचिका यूपी भाजपा का सदस्य होने का दावा करने वाले एस. विग्नेश शिशिर ने व्यक्तिगत रूप से दाखिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed