यूपी : अगले तीन दिन प्रदेश के जिलों के लिए भारी, येलो अलर्ट जारी
जारी अलर्ट में कुछ इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात के आसार जताए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ प्रदेश में चारों तरफ पानी न बरसने से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जारी अलर्ट में कुछ इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम बुलेटिन के अनुसार, 15 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रदेश के जो इलाके भारी बारिश से प्रभावित रह सकते हैं, उनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बंदायूं, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद व आसपास केइलाके शामिल हैं।
विडंबना: एक तरफ चेतावनी, दूसरी तरफ चढ़ रहा पारा
एक तरफ मौसम विभाग भारी बारिश की चेतावनी जारी कर रहा है तो दूसरी ओर मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, नजीबाबाद को छोड़ दें तो अन्य इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 35.2 से 39.2 के बीच चल रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी कई जिलों में 28-29 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।