{"_id":"69cbe251337a163576062dd2","slug":"up-heat-is-set-to-rise-in-the-state-as-april-begins-with-temperatures-expected-to-rise-by-four-degrees-in-th-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: आज से बढ़ने जा रही है तपिश, तीन दिनों में चार डिग्री तक चढ़ सकता है पारा; बारिश भी होती रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: आज से बढ़ने जा रही है तपिश, तीन दिनों में चार डिग्री तक चढ़ सकता है पारा; बारिश भी होती रहेगी
Tue, 31 Mar 2026 08:33 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 31 Mar 2026 08:33 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल से जून तक गर्मी की तपिश लोगों को परेशान करती रहेगी। बीच-बीच में बारिश भी होगी।
विज्ञापन
यूपी में गर्मी का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी ज्यादा सताएगी। साथ ही अप्रैल से जून के बीच में लू के दिनों की संख्या में भी इजाफा होगा। माैसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी सूचना के मुताबिक इस बार के ग्रीष्म ऋतु में पश्चिमी यूपी के मुकाबले पूर्वांचल और मध्यांचल में गर्मी की तल्खी बढ़ेगी।
विज्ञापन
वहीं अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बारिश होने से बीच- बीच में थोड़ी राहत मिलेगी। जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दूसरे पखवाड़े में बारिश हुई, जिससे कुल वर्षा सामान्य रही, लेकिन पहले पखवाड़े में तापमान एक से तीन डिग्री तक अधिक रहा।
विज्ञापन
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक हिंद महासागर की तटस्थ स्थिति के प्रभाव से अप्रैल में पूर्वांचल को छोड़ बाकी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। अप्रैल से जून तक ज्यादातर हिस्सों में गर्मी ज्यादा रहेगी। बुधवार से अगले तीन दिनों में धूप की तपिश बढ़ने से तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को सहारनपुर, मथुरा, अलीगढ़ में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। इस दाैरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बांदा 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। जबकि प्रयागराज में 38.8 डिग्री और अमेठी में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।