{"_id":"6a952d3843eefc85e2059d98","slug":"lucknow-youth-stabbed-to-death-on-the-roof-of-an-under-construction-house-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: निर्माणाधीन मकान की छत पर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, बचने के लिए किया संघर्ष, मंदिर के पास शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: निर्माणाधीन मकान की छत पर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, बचने के लिए किया संघर्ष, मंदिर के पास शव मिला
Mon, 31 Aug 2026 12:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:58 PM IST
सार
लखनऊ के महिगवां में एक युवक की चाकुओं से गोदकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने बचने की कोशिश में संघर्ष किया पर हमलावरों ने फिर से उस पर हमला कर मार डाला।
विज्ञापन
निर्ममता से युवक की हत्या कर दी गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के महिंगवा के गणेशपुर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक सतीश यादव की रात लगभग डेढ़ बजे गांव के बाहर एक निर्माणाधीन मकान की छत पर कुछ लोगों ने चाकुओं और धारदार हथियार से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। सतीश का शव गांव के बाहर एक मंदिर के नजदीक ग्रामीणों को मिला।
विज्ञापन
आशंका व्यक्त की जा रही है कि सोते समय उसके ऊपर धारदार हथियारों और चाकुओं से हमला किया गया जिसमें घायल सतीश छत से नीचे धान की खेत में जा गिरा। जहां से उसने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया और भागकर लगभग छह सौ मीटर गणेशपुर गांव किनारे मदद के लिए पहुंचा लेकिन वहां पर उसकी चीखकर पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच पाते उसके पहले ही उसे फिर से धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करके मंदिर के समीप ही लहूलुहान कर दिया गया।
विज्ञापन
एस ओ राधेश्याम मौर्य के मुताबिक 112 नम्बर पर हुई सूचना पर पीआरवी और महिंगवा पुलिस पहुंची उसे ट्रामा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता शिव बालक यादव ने अज्ञात पर हत्या की शिकायत दी है।
विज्ञापन