{"_id":"6a95113002aa46eb590910b6","slug":"ankit-baliyan-murder-case-op-rajbhar-takes-dig-at-akhilesh-says-killers-have-gone-to-hell-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित बालियान हत्याकांड: ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले-जिस पर राजनीति कर रहे थे, उसके हत्यारे नर्क पहुंच गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित बालियान हत्याकांड: ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले-जिस पर राजनीति कर रहे थे, उसके हत्यारे नर्क पहुंच गए
Mon, 31 Aug 2026 10:59 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:59 AM IST
सार
अंकित बालियान हत्याकांड पर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। कहा कि आप जिस पर राजनीति कर रहे थे, उसके हत्यारे नर्क पहुंच गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अखिलेश यादव और ओपी राजभर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि आप जिस पर राजनीति कर रहे थे। अब उसके हत्यारे नर्क में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
आगे लिखा कि किसी बेटे की लाश पर जाट लिखकर राजनीति करना संवेदना नहीं, सौदागरी है। हत्या जैसे गंभीर मामले को जातीय राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है, किसी गोत्र की जागीर नहीं।
विज्ञापन
ओपी राजभर ने कहा कि सपा मुखिया को जाट तब याद आया, जब चुनाव आने वाला है। जनता सब देख रही है। जाति की राजनीति भी और पुलिस के कानून व्यवस्था के राज को भी। दरअसल, अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।
विज्ञापन