{"_id":"62dd19714f5ed751b52a452b","slug":"up-handloom-corporation-will-make-national-flag-cabinet-approves","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा अभियान: यूपी हैंडलूम कारपोरेशन बनाएगा तिरंगे झंडे, कैबिनेट बाई सर्कुलेशन प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा अभियान: यूपी हैंडलूम कारपोरेशन बनाएगा तिरंगे झंडे, कैबिनेट बाई सर्कुलेशन प्रस्ताव पारित
Sun, 24 Jul 2022 03:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Jul 2022 03:41 PM IST
सार
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए योगी सरकार ने यूपी हैंडलूम कारपोरेशन से तिरंगे बनवाकर प्रदेश में वितरण की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए यूपी हैंडलूम कारपोरेशन से तिरंगे झंडे बनवाकर प्रदेश में बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
योगी कैबिनेट ने कारपोरेशन से तिरंगे झंडे बनवाने और वितरित कराने का प्रस्ताव बाई सर्कुलेशन मंजूर किया है। इसका खर्च पंचायतीराज और नगर विकास विभाग वहन करेंगे।
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत देश भर में इस बार 11 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी जोर शोर से तैयारियां हो रही हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के तहत 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर तिरंगा का आयोजन किया जाएगा। इन तीन दिनों में प्रदेश सरकार की तरफ से आवासीय, अनावासीय भवन, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय और संस्थाओं के भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
अभियान के तहत लोगों में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई जाएगी। घर, प्रतिष्ठान, सरकारी भवनों में झंडारोहण होगा। पहली बार ऐसा होगा, जब एक साथ हर घर में तिरंगा फहरेगा।