फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Gunda act filed against state chief of Mulayam Singh Youth brigade.

UP: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष पर लगा गुंडा एक्ट, अलग-अलग थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

Mon, 17 Jun 2024 11:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Jun 2024 11:28 AM IST
सार

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा रजा पर अलग-अलग थानों में 10 आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस की तरफ से बताया गया कि वह दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का शख्स है।

विज्ञापन
UP: Gunda act filed against state chief of Mulayam Singh Youth brigade.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा रजा पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल की कोर्ट ने ये कार्रवाई की है। नोटिस जारी कर 19 जून को उसे कोर्ट में तलब भी किया है।

विज्ञापन


अनीस राजा पर आलमबाग, बाजारखाला, हजरतगंज, कैसरबाग, हुसैनगंज थानों में कुल दस केस दर्ज हैं। पुलिस की तरफ से बताया गया कि अनीस राजा दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का शख्स है। सरकारी कार्यों में बाधा डालता है। लोगों में उसको लेकर दहशत है। यहां तक कि कोई उसके खिलाफ गवाही तक देने को तैयार नहीं होता है।
विज्ञापन


कोर्ट ने संज्ञान लेकर उस पर गुंडा एक्ट लगाया। अनीस राजा ने समाजवादी पार्टी में गहरी पैठ बना रखी है। पार्टी के सभी बड़े नेताओं का वह करीबी है। वर्ष 2020 में उसको पार्टी ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी लग चुका है गुंडा एक्ट
वर्ष 2005 में अनीस पर हुसैनगंज थाने में मारपीट का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2006 में दो केस दर्ज किए गए, जिसमें एक केस बलवा, अभद्र व्यवहार करना व दूसरा मारपीट, बलवा व एससीएसटी का था। इसी साल अनीस पर गुंडा एक्ट भी लगा था। इसके बाद वर्ष 2020 में लॉक डाउन उल्लंघन, 7 सीएलए, बलवा आदि के कुल चार केस दर्ज हुए। वर्ष 2022 में मारपीट, बवाल समेत अन्य गंभीर धाराओं के दो एफआईआर अनीस पर दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed