फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sanjay Singh asks—if a cabinet minister himself has to sit on a protest for justice, who will guarantee th

यूपी: संजय सिंह बोले- कैबिनेट मंत्री ही न्याय के लिए धरने पर बैठे, आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

Fri, 11 Sep 2026 07:04 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 11 Sep 2026 07:04 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने गोंडा व्यापारी विनोद साहनी की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब कैबिनेट मंत्री को न्याय के लिए धरने पर बैठना पड़े, तो आम जनता की सुरक्षा चिंता का विषय है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
UP: Sanjay Singh asks—if a cabinet minister himself has to sit on a protest for justice, who will guarantee th
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गोंडा के व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार और कानून-व्यवस्था पर निशाना साधा है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि जब प्रदेश सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को ही अपनी ही पुलिस के रवैये के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठना पड़े, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा।

विज्ञापन

 

गोंडा के व्यापारी की हत्या का मामला उठाया

संजय सिंह ने कहा कि गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में बर्तन व्यापारी और निषाद पार्टी कार्यकर्ता विनोद कुमार साहनी की हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल व्यापारी की लखनऊ के केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हुई। उन्होंने कहा कि मृतक को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री को सड़क पर धरने पर बैठना पड़ रहा है।

आप सांसद ने सवाल उठाया कि जब सत्ता में शामिल लोग ही अपनी सरकार के पुलिस-प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं, तो थाने और चौकियों के चक्कर काट रहे आम नागरिकों की स्थिति क्या होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की भूमिका पर लगाए गंभीर आरोप

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को खुली छूट दी। उनके मुताबिक, मृतक के परिजनों ने परसपुर के थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी पर लापरवाही बरतने तथा आरोपियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि जब सत्ता के सहयोगी दल के नेता को ही लापरवाह पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने, उन्हें निलंबित करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठना पड़ रहा है, तो यह सरकार के कानून-व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े करता है।

 

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

संजय सिंह ने सरकार से मांग की कि विनोद साहनी हत्याकांड के सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, पीड़ित परिवार को परेशान करने के दोषी पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यापारियों और आम नागरिकों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी और प्रदेश में बढ़ते अपराध के मुद्दे को लगातार उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed