फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to bring shwetpatra for road construction done in SP govt.

सपा सरकार में बनी सड़कों पर श्वेतपत्र जारी करेगी योगी सरकार

Sun, 23 Apr 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Apr 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
 UP govt to bring shwetpatra for road construction done in SP govt.
सीएम आदित्यनाथ व अखिलेश यादव

योगी सरकार सपा शासन में बनी सड़कों की स्थिति पर श्वेत पत्र लाएगी। निर्माण में पारदर्शिता के लिए प्रदेश की सभी सड़कों का रोडमैप बनाकर पोर्टल पर डाला जाएगा। इसमें निर्माण से जुड़ी सभी सूचनाएं होंगी।

विज्ञापन


ये कहना है डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का। वे शनिवार को पीडब्ल्यूडी सभागार में राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति की बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने चालू साल के साथ ही बीते तीन वर्ष में बनीं सड़कों की सभी सूचनाएं सरल भाषा में पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। साथ ही कार्यदायी संस्था के नाम सहित अन्य सूचनाओं का बोर्ड भी लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों की ओर से बनने वाली सड़कों को लेकर उन्होंने पीडब्ल्यूडी को समन्वय बनाने के निर्देश दिए।

मेंटीनेंस निधि बनाने का भी दिया आदेश

 UP govt to bring shwetpatra for road construction done in SP govt.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

मौर्य ने मेंटीनेंस निधि भी बनाने को कहा। सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि जिलो व प्रदेशों की सरहदों को जोड़ने वाली सड़कों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई तो जालौन सांसद भानुप्रताप सिंह ने सभी धार्मिक स्थलों को 4 लेन से जोड़ने की मांग की।

इस दौरान विभागध्यक्ष वीके सिंह ने सड़कों के समुचित रखरखाव पर जोर दिया। सिंह ने बताया कि मरम्मत व नवीनीकरण के लिए 2500 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed