{"_id":"5823963b4f1c1b342fb39852","slug":"up-govt-declares-dengue-a-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने जारी किया आदेश, डेंगू अब महामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने जारी किया आदेश, डेंगू अब महामारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 10 Nov 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से बड़ी संख्या में मौत और हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद शासन ने बुधवार को इसे महामारी घोषित कर दिया। सरकार ने यह फैसला कैबिनेट बाई सर्कुलेशन कर आदेश भी जारी कर दिया।
विज्ञापन
महामारी घोषित होने के बाद सरकार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत के उपाय बेहतर तरीके से कर सकेगी और जवाबदेही भी तय की जा सकेगी। उसे निजी अस्पतालों की मनमानी पर अंकुश लगाने का अधिकार भी मिल गया है। सरकार अब जिले स्तर व प्रदेश स्तर पर नियंत्रक प्राधिकारी तैनात करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में डेंगू से बड़ी संख्या में मौतों के बीच यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो अफसरों ने हर स्तर पर अदालत को गुमराह करने की कोशिश की थी। नाराज हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को तलब कर लिया था। मुख्य सचिव ने कोर्ट को त्रिस्तरीय कार्ययोजना पर अमल की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
इसके तहत शासन स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाईपॉवर कमेटी बनाने, प्रमुख सचिव के निर्देशन में तकनीकी कमेटी गठित करने और डेंगू को महामारी घोषित कर राहत व बचाव के कार्य करने की बात कही थी। शासन ने महामारी घोषित करने की अनुमति कैबिनेट से लेने का प्रस्ताव भेजा था।