{"_id":"5ee224f88ebc3e43034b0ec8","slug":"up-governor-anandi-ben-patel-talks-on-scam-in-teachers-recruitment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती व केजीबीवी मामले में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ली रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती व केजीबीवी मामले में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ली रिपोर्ट
Thu, 11 Jun 2020 06:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jun 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अनामिका शुक्ला के नाम से फर्जी शिक्षिकाओं के नौकरी करने के मामले में रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
राज्यपाल ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीशचंद्र द्विवेदी और विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार को राजभवन बुलाया। उन्होंने अध्यापक भर्ती परीक्षा में प्रयागराज में पकड़े गए नकल गिरोह, उत्तर कुंजी को लेकर उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामले और शिक्षामित्रों की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय के मंगलवार को दिए गए आदेश पर बात की।
विज्ञापन
सतीशचंद्र द्विवेदी और रेणुका कुमार ने राज्यपाल को बताया कि सहायक अध्यापक भर्ती में एक परीक्षा केंद्र पर नकल के मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है। वहीं, उत्तर कुंजी मामले में सरकार ने उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में अपील की है। सर्वोच्च न्यायालय में भी विभाग अपील करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में फर्जी अनामिका शुक्ला के कार्यरत होने का खुलासा विभाग की ओर से लागू मानव संपदा पोर्टल से ही हुआ है। सभी नौ जिलों में फर्जी अनामिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। असली अनामिका शुक्ला गोंडा की रहने वाली है, जो गृहिणी है।