फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government will hire professionals with double pay from chief secretary

मुख्य सचिव से दोगुना वेतन वाले प्रोफेशनल रखेगी सरकार, फ्रेशर से लेकर 20 वर्ष तक के अनुभवी को मौका

Sun, 06 Dec 2020 09:55 AM IST
शाहरुख खान महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Dec 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
UP government will hire professionals with double pay from chief secretary
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
प्रदेश के सरकारी सिस्टम में इन्वेस्ट यूपी संस्था प्रोफेशनल के लिए सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) को शासन के सबसे बड़े ओहदेदार मुख्य सचिव से दोगुना से भी ज्यादा वेतन देने का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन


सीओओ का वेतन अनुभव के आधार पर 4.16 लाख से 5.40 लाख रुपये प्रतिमाह हो सकता है। सरकार ने इन्वेस्ट यूपी संस्था में निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए सेवाओं की दक्षता व गुणवत्ता बढ़ाने के लिए 44 पेशेवर अधिकारियों की नियुक्ति का एलान किया है। 
विज्ञापन


इनमें सीओओ, डिवीजन हेड, सेक्टर क्लस्टर हेड, मैनेजर, सीनियर एसोसिएट, एसोसिएट व एनालिस्ट के पदों पर वाह्य नियुक्तियां होनी हैं। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के सरकारी सिस्टम में मुख्य सचिव सर्वोच्च पदधारक है। उसे 7वें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत पे मैट्रिक्स में लेवल-17 के अनुसार 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह फिक्स वेतन मिलता है। शासन के अन्य अधिकारियों का वेतन मुख्य सचिव के बराबर या कम ही होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन में माहिर को मिलेगा मौका
सीओओ के लिए 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टियर-1 भारतीय या वैश्विक संस्थान से प्रबंधन में पीजी डिग्रीधारक होने की शर्त रखी गई है। एक डिवीजन हेड, दो सेक्टर क्लस्टर प्रमुख और एक प्रबंधक एनसीआर पदों के लिए भी उच्च शैक्षिक योग्यता और अनुभव चयन के मानदंड व अर्हता में तय किया जा रहा है। 
 

मगर सीओओ अपने से कम विशेषज्ञ ऑफिसर के अधीन करेगा काम

इस नए सिस्टम की एक बात और भी चर्चा का विषय है। मुख्य सचिव से दोगुना वेतन पाने वाला सीओओ अपने से कम वेतन, कम विशेषज्ञता व दक्षता वाले अफसरों के अधीन काम करेगा। शासन ने कहा है कि इन्वेस्ट यूपी का सीईओ एक ऐसा पूर्णकालिक वरिष्ठ अधिकारी होगा जिसके अधीन सीओओ को काम करने में आवश्यक ऑटोनामी बनी रहे और विभिन्न सरकारी विभागों से निवेश प्रोत्साहन के लिए आवश्यक समन्वय भी स्थापित हो।

लेटरल इंट्री से हटकर चयन प्रक्रिया
केंद्र सरकार ने लेटरल इंट्री के रूप में सेक्टर विशेष के विशेषज्ञों की नियुक्ति की पहल की थी। ये नियुक्तियां संघ लोक सेवा आयोग के स्तर से आवेदन मांगकर की गई। लेकिन केंद्र ने निवेश संवर्द्धन के लिए इन्वेस्ट इंडिया संस्था का गठन कर जब मार्केट से विशेषज्ञों को जोड़ने की पहल की तो यह प्रक्रिया नहीं अपनाई। यहां भी इन्वेस्ट इंडिया की तरह चयन प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। हालांकि शासन ने अभी तक इन पदों पर नियुक्ति से जुड़ी चयन प्रक्रिया को लेकर रुख साफ नहीं किया है। केवल इतनी बात स्पष्ट की है कि प्रोफेशनल की नियुक्ति से हटाने तक की कार्यवाही मुख्यमंत्री की सहमति लेकर की जाएगी। 

प्रस्तावित वेतन ढांचा

पद    अनुभव    वार्षिक वेतन पैकेज
चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर    15-20    50-65 लाख
डिवीजन हेड    9-12    28-33 लाख
सेक्टर क्लस्टर हेड    7-9    23-28 लाख
मैनेजर    5-7    18-23 लाख
सीनियर एसोसिएट    3-5    9-18 लाख
एसोसिएट    2-3    7-9 लाख
एनालिस्ट    0-2    5-7 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed