फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government minister said- Akhilesh is tarnishing his family and bringing shame to his ancestors

UP: यूपी सरकार के मंत्री बोले- वोटबैंक के चक्कर में अपने कुल को कलंकित और पुरखों को लज्जित कर रहे अखिलेश

Mon, 31 Mar 2025 05:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Mar 2025 05:07 PM IST
सार

यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि वोटबैंक के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने परिवार को कलंकित कर रहे हैं। उनका बयान सनातन के मानने वालों का अपमान है।

विज्ञापन
UP government minister said- Akhilesh is tarnishing his family and bringing shame to his ancestors
यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पिछले दिनों गौशालाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने करारा प्रहार किया है। सोशल मीडिया में पोस्ट कर मंत्री नन्दी ने अखिलेश यादव के बयान पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री नन्दी ने लिखा है कि गाय के गोबर में दुर्गंध ढूंढना अखिलेश यादव के मानसिक दिवालियेपन का लक्षण है। मंत्री नन्दी ने कहा कि दुनिया भर में रहने वाले सनातनी गौमाता की पूजा मां के रूप में करते हैं। शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का निवास है। गौमाता के गोबर से बने गौरी-गणेश के बिना हर धार्मिक अनुष्ठान अधूरा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ईदगाह पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दी ईद की बधाई, बोले- साल भर याद रहती है सेवइयों की मिठास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घर में जीत से आगाज पर लखनऊ सुपरजायंट्स की नजर, पंजाब किंग्स से मिलेगी कड़ी चुनौती


वैज्ञानिक दृष्टि से भी गाय की औषधीय एवं गुणकारी विशेषताएं प्रमाणित हो चुकी हैं। गाय के गोबर से बने इको फ्रेंडली दीपक और अन्य उत्पादों की वैश्विक मांग है जिस व्यक्ति को गाय के गोबर से दुर्गंध आती हो वह सच्चा यदुवंशी हो ही नहीं सकता। वोटबैंक को खुश करने के चक्कर में अखिलेश यादव अपने कुल को कलंकित और पुरखों को लज्जित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed