फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL 2025: Lucknow Super Giants and kings Punjab match in Ekana Stadium.

IPL 2025: घर में जीत से आगाज पर लखनऊ सुपरजायंट्स की नजर, पंजाब किंग्स से मिलेगी कड़ी चुनौती

Mon, 31 Mar 2025 03:09 PM IST
ishwar ashish अनुराग बाजपेई, अमर उजाला, लखनऊ
अनुराग बाजपेई, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Mar 2025 03:09 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार को जब लखनऊ की टीम पंजाब किंग्स के सामने होगी तो उसकी नजर अपने घर में जीत से आगाज पर होगी। वहीं, दिग्गज खिलाड़ियों से सजी किंग्स पंजाब की टीम से उसे कड़ी चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन
IPL 2025: Lucknow Super Giants and kings Punjab match in Ekana Stadium.
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत व किंग्स पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से प्रभावी जीत दर्ज करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स टीम अपने घर में जीत के साथ आगाज करने उतरेगी। यहां टीम का सामना पंजाब किंग्स से होगा, जो पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 11 रन से हराने के बाद बुलंद हौसले के साथ चुनौती देगी। बीते दिनों इकाना स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में लगे रनों के अंबार को आधार माना जाए तो आईपीएल मुकाबले में भी बल्लेबाजों का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि पूर्व अनुभवों को देखते हुए गेंदबाजों की भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता है।

विज्ञापन


विदेशी खिलाड़ियों के भरोसे एलएसजी
निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और डेविड मिलर जैसे धाकड़ बल्लेबाजी लाइनअप से सजी लखनऊ की बल्लेबाजी कागजों में बेहद मजबूत दिख रही है। टीम के नए कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला पिछले दो मैचों में खामोश रहा। ऐसे में पंजाब के खिलाफ उनसे टीम प्रबंधन को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। चोटिल गेंदबाज मोहसिन खान की जगह आखिर में शामिल किए गए शार्दुल ठाकुर ने पहले दाे मैचों में छह विकेट अपनी झोली में डालकर चयन को सार्थक किया है। बावजूद इसके मयंक यादव और आकाशदीप के न होने से टीम का गेंदबाजी विभाग कमजोर नजर आ रहा है, जबकि रवि बिश्नोई अभी तक असरदार नहीं दिखे हैं और काफी महंगे साबित हुए हैं। मौजूदा स्थिति में टीम प्रबंधन का दारोमदार बल्लेबाजों के ऊपर रहेगा। खासतौर पर इनफार्म निकोलस पूरन से एक और बड़ी पारी की उम्मीद जताई जा सकती है, जबकि मार्श और मिलर भी टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - IPL 2025: आईपीएल की वजह से 11 रूटों पर रहेगा डायवर्जन, जारी किए गए अलग-अलग रूट चार्ट, सात मैच खेले जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


VIDEO : आईपीएल टीम एलएसजी के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने दर्शकों से लखनऊ टीम को सपोर्ट करने की अपील की


लगातार दूसरी जीत पर पंजाब की नजर
नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स में टी-20 फाॅर्मेट के मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल के अलावा भारत के अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल है। इसके अलावा हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस भी लखनऊ के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं, जो पहले तीन सत्रों में एलएसजी के लिए खेल चुके हैं और टीम की खामियों से भलीभांति परिचित हैं। टाइटंस के खिलाफ नाबाद 97 रन की तूफानी पारी खेलने वाले कप्तान श्रेयस लखनऊ की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाकर एक और बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं।

दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों पर एक नजर
कुल मैच हुए- 4
लखनऊ जीता- 3
पंजाब जीता- 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed