{"_id":"67ea315edbd6581713000749","slug":"samajwadi-party-chief-akhilesh-yadav-on-eidgah-in-lucknow-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ईदगाह पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दी ईद की बधाई, बोले- साल भर याद रहती है सेवइयों की मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ईदगाह पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दी ईद की बधाई, बोले- साल भर याद रहती है सेवइयों की मिठास
Mon, 31 Mar 2025 01:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:20 PM IST
सार
SP Party News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ ईदगाह पर पहुंचे और सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो सभी को साथ लेकर चलता है वही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है।
विज्ञापन
ईदगाह पर मौजूद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Eidgah in Lucknow: ईद का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई और सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ स्थित ईदगाह पर पहुंचे और सभी को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं हर साल ईद के अवसर पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं। ईद की सेवइयां भी खाता हूं। उनका स्वाद मुझे साल भर याद रहता है। अभी कुछ दिनों पहले होली का त्योहार था। हम लोग गले मिले। ईद पर हम आप लोगों के गले मिले। हमारी धरती हमें धैर्य रखना सिखाती है। जो सभी को साथ लेकर चलता है वही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है। इस दौरान ईदगाह पर मौजूद लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को प्रदेश सरकार की तरफ से ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम बोले- 27 साल से लगातार ईदगाह पर आता हूं
इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं बीते 27 साल से लगतार ईद के मौके पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को बधाई देता हूं। आप सभी को ईद की बहुत-बहुत बधाई।
पढ़ें- UP: मुरादाबाद में नमाजियों को रोकने पर हंगामा... पुलिस से नोकझोंक, लगाए गए धार्मिक नारे, संभल में कड़ी चौकसी