{"_id":"632d2dd1cbe5ab68112fb284","slug":"up-government-is-planning-to-open-six-more-medical-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: छह और जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने तैयारी, 1525 करोड़ रुपये आएगा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: छह और जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने तैयारी, 1525 करोड़ रुपये आएगा खर्च
Fri, 23 Sep 2022 02:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:59 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने वायबिलिटी गैप फंडिंग स्कीम स्कीम के तहत छह और जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसमें 1525 करोड़ रुपये का खर्च आएगा जिसमें से 1012 करोड़ रुपये की सब्सिडी केंद्र देगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत छह जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने वायबिलिटी गैप फंडिंग स्कीम (वीजीएफ) के तहत सैद्धांतिक सहमति दे दी है।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के तहत प्रदेश के 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज की योजना तैयार की गई है। केंद्र सरकार के आर्थिक कार्य मंत्रालय ने वीजीएफ स्कीम के तहत पीपीपी मोड पर छह जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति दी है। इन्हें खोलने में करीब 1525 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जिसमें से सब्सिडी का करीब 1012 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी।
विज्ञापन
एक कॉलेज को औसतन 160 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इसके तहत महोबा, मैनपुरी, बागपत, हमीरपुर, हाथरस और कासगंज में मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द टेंडर के माध्यम से निवेशकों को चयनित किया जाएगा। महराजगंज और संभल में निजी संस्था के साथ एमओयू हो चुका है। इसी तरह शामली और मऊ में मेडिकल कॉलेज प्रक्रियाधीन हैं।
विज्ञापन
Ayodhya Airport: अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए जबरन ली जाएगी 25 एकड़ जमीन, किसानों से नहीं बन सकी सहमति
Deepotsav Ayodhya 2022: दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने योजना तैयार, सात देशों की होगी रामलीला
चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि पीपीपी मॉडल पर खुलने वाले मेडिकल कॉलेजों के लिए राज्य सरकार जिला अस्पताल और भूमि को 33 साल की लीज पर दिया जाएगा।
14 मेडिकल कॉलेजों का चल रहा निर्माण
प्रदेश में सरकारी और निजी मिलाकर 65 मेडिकल कॉलेज हैं। अमेठी, औरैया, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, गोंडा, कानपुर देहात, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, पीलीभीत, सोनभद्र और सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। यहां अगले सत्र से एमबीबीएस कोर्स चलाने की तैयारी है।