{"_id":"6060433bfdf46219ea764c51","slug":"up-government-increased-time-to-complete-investment-in-because-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोविड काल में प्रभावित निवेश पूरा करने के लिए सरकार ने समय बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोविड काल में प्रभावित निवेश पूरा करने के लिए सरकार ने समय बढ़ाया
Sun, 28 Mar 2021 02:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Mar 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में प्रभावित निवेश पूरा करने के लिए इससे जुड़ी इकाइयों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के क्रियान्वयन संबंधी नियमावली-2017 के तहत इकाइयों को काम पूरा करने के लिए छह माह का अतिरिक्त समय दिया है।
विज्ञापन
शासन ने कहा है कि नियमावली-2017 के अंतर्गत जिन इकाइयों व कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी किए गए हैं और परियोजनाओं को पूरा करने या वाणिज्यिक उत्पादन की प्रस्तावित तिथि 22 मार्च से 31 दिसंबर 2020 है, उन्हें यह राहत दी गई है।
विज्ञापन
अतिरिक्त समय प्रस्तावित तिथि से जोड़ा जाएगा। बढ़ाई गई अवधि में किए जाने वाले स्थायी पूंजी निवेश को नीति के अंतर्गत लाभ पाने की अर्हता में मान्य किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
दो इकाइयों को एलओसी
औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 के अंतर्गत स्थापित दो इकाइयों को भी एलओसी जारी होगा। इनमें एक कंपनी सूर्या ग्लोबल फ्लैक्सी फिल्म्स है जो 953.29 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सिल्वरटन पल्प एंड पेपर्स को काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।