{"_id":"65eeb2be69e015e82807de33","slug":"up-government-increased-da-by-four-percent-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : राज्य सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा महंगाई भत्ता, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : राज्य सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा महंगाई भत्ता, आदेश जारी
Tue, 12 Mar 2024 08:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Mar 2024 08:50 PM IST
सार
होली से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते चार फीसदी महंगाई भत्ता देने का एलान किया था। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : Social Media
विस्तार
केंद्र की तरह राज्य सरकार के करीब 35 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को भी चार फीसदी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य सरकार ने मंगलवार शाम को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बढ़ा हुआ डीए मार्च के वेतन के साथ दिया जाएगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी 2024 से मिलेगा। इस वृद्धि से सरकार के खजाने पर करीब 350 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विधान परिषद चुनाव : एनडीए के 10 और सपा के तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, अपना दल से आशीष पटेल बनेंगे एमएलसी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Sipahi Bharti: सिपाही भर्ती की दोबारा परीक्षा ऑनलाइन कराने पर मंथन, कई विकल्पों पर हो रहा विचार
विज्ञापन
होली से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते चार फीसदी महंगाई भत्ता देने का एलान किया था। चार फीसदी की वृद्धि से महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो जाएगा। इसका लाभ करीब 11.5 लाख कर्मचारियों, 8 लाख शिक्षकों और 15.5 लाख पेंशनरों को मिलेगा।